फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: जय-विकास के पास 300 बीघा खेत, एसआईटी की जांच में 150 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Thu, 03 Dec 2020 05:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Dec 2020 05:01 PM IST
Vikas Dubey News: 300 bigha fields near Jai-Vikas, SIT investigation reveals assets worth 150 crores
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की एसआईटी की जांच में विकास दुबे और उसके साथी जय बाजपेई समेत रिश्तेदारों व गुर्गों की करीब 150 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई है। जय और विकास के पास करीब तीन सौ बीघा खेत भी मिले हैं। कानपुर और लखनऊ के रिहायशी इलाकों में कई प्लाट और मकान भी हैं।


 
Vikas Dubey News: 300 bigha fields near Jai-Vikas, SIT investigation reveals assets worth 150 crores
विकास दुबे कांड: जय बाजपेई और पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
एसआईटी के इन तथ्यों को ईडी ने अपनी जांच में शामिल किया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि विकास दुबे के पास शिवली और चौबेपुर थाना क्षेत्र में करीब 200 बीघा खेत हैं। बिल्हौर में 30 बीघा खेत हैं। इसके अलावा शिवराजपुर और लखनऊ के कृष्णा नगर में 400 गज के प्लाट हैं।

 
Vikas Dubey News: 300 bigha fields near Jai-Vikas, SIT investigation reveals assets worth 150 crores
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
कल्याणपुर के इंद्रानगर में भी विकास की दो जमीनें मिली हैं। विकास दुबे की प्रापर्टी उसके, उसकी पत्नी व रिश्तेदारों के नाम है। जय बाजपेई के पास ब्रह्मनगर में तीन मकान के अलावा कल्याणपुर, पनकी, बिल्हौर के अलावा लखनऊ में भी प्लाट हैं। ये जमीनें उसकी पत्नी, भाइयों के नाम हैं। चौबेपुर क्षेत्र में करीब 70 बीघा खेत भी जय के पास हैं। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey News: 300 bigha fields near Jai-Vikas, SIT investigation reveals assets worth 150 crores
जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे - फोटो : amar ujala
गुर्गों पर भी कसा शिकंजा 
एसआईटी ने माना है कि विकास के करीबी व रिश्तेदारों ने उसी के बल पर संपत्ति बनाई है। इसलिए इन्हें भी विकास की संपत्ति में ही शामिल किया है। इसमें एक रॉबिन सिंह नाम के शख्स की प्रॉपर्टी भी शामिल है। रॉबिन की चौबेपुर, कल्याणपुर में कई जमीनें हैं। विकास की पत्नी रिचा, भाई दीपक, उसकी पत्नी अंजलि समेत अन्य के नाम की भी प्रापर्टी शामिल हैं। कल्याणपुर के एक नर्सिंग होम का नाम भी एसआईटी जांच में शामिल है। नर्सिंग होम में विकास दुबे की बड़ी रकम लगी है। इसके अलावा जय के जरिये कई होटलों में भी पैसा लगा है। 

 
Vikas Dubey News: 300 bigha fields near Jai-Vikas, SIT investigation reveals assets worth 150 crores
दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे - फोटो : amar ujala
विकास के समर्थन में फेसबुक पर मुहिम चलाने वाले जाएंगे जेल
विकास दुबे के एनकाउंट के एक सप्ताह के भीतर 11 फेसबुक पेज बनाए गए हैं। इन पेजों में विकास दुबे के नाम के साथ अलग-अलग स्लोगन लिखे हुए हैं। यहां तक कि एनकाउंटर पर सवाल भी लोग खड़े कर रहे हैं। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में साइबर सेल के साथ साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। एक दर्जन से अधिक यूआरएल जुटाए गए हैं। फेसबुक हेडक्वाटर को ई-मेल भेजकर आईपी एड्रेस मांगा गया है। उसके बाद विकास दुबे के पक्ष में मुहिम चलाने वालों पर शिकंजा कसेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed