फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter Today: मारा गया कानपुर कांड का मास्टरमाइंड, विकास दुबे की मौत छोड़ गई कई सवाल

Fri, 10 Jul 2020 08:59 AM IST
प्रशांत कुमार टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jul 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Latest News, vikas dubey killed in encounter in kanpur
विकास दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। विकास की मौत के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। गाड़ी किस तरह पलटी, किन परिस्थितियों में पलटी, लोगों और मीडिया को घटना स्थल से दूर क्यों रखा गया जैसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश और पुलिस का पिस्टल छीना। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और विकास घायल हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Vikas Dubey Encounter Latest News, vikas dubey killed in encounter in kanpur
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3.13 बजे झांसी पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा गया। 
Vikas Dubey Encounter Latest News, vikas dubey killed in encounter in kanpur
विकास दुबे - फोटो : ANI
इस दौरान झांसी के टोल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसटीएफ का काफिला गुजरते हुए आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। पुलिस का कहना है कि विकास को जिस गाड़ी में लाया जा रहा था वह हादसे का शिकार हुई। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मारा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Latest News, vikas dubey killed in encounter in kanpur
विकास दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर उज्जैन पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहाः-
  • उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
  • विकास ने महाकाल मंदिर में 250 का टिकट लिया। उसने शुरुआत में अपनी पहचान छुपाई।
  • उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर हमारी नजर थी। विकास दुबे को हमने यूपी पुलिस के हवाले किया है। 
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Latest News, vikas dubey killed in encounter in kanpur
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
  • एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ के हवाले किया है। 
  • एसपी ने कहा, उज्जैन में विकास दुबे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
  • उज्जैन एसपी ने कहा, जिस दुकान से फूल और प्रसाद लिया उसी दुकानदान ने सूचना दी।
  • उन्होंने कहा कि कानपुर पुलिस से कई बार बात हुई है। उज्जैन पुलिस की पारदर्शी कार्रवाई है।
  • एसपी ने कहा, हर तथ्य से यूपी पुलिस को अवगत कराएंगे। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed