फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: रिमांड पर लिए गए विकास के गुर्गों ने बरामद कराए पांच असलहे, तीन तमंचे और पांच बम

Sat, 29 Aug 2020 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: vikas partner taken on remand gave this information
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के भतीजे समेत चार गुर्गों को पुलिस ने शुक्रवार को एक दिन की रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल किए गए पांच असलहे बरामद किए। आरोपियों ने इन हथियारों से पुलिस पर फायरिंग करने की बात कबूली है।
vikas dubey kanpur news: vikas partner taken on remand gave this information
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरामद असलहों में एक लाइसेंसी राइफल, एक बंदूक, तीन तमंचे और पांच बम हैं। रिमांड का वक्त पूरा होने से पहले सभी को जेल भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माती कोर्ट में सरेंडर करने वाले धर्मेंद्र उर्फ हीरू, शिवम दुबे, गोविंद सैनी और विष्णुपाल उर्फ जिलेदार को 12 घंटे की रिमांड पर लिया गया।
vikas dubey kanpur news: vikas partner taken on remand gave this information
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जिलेदार ने खुद अपनी राइफल से, वहीं धर्मेंद्र उर्फ हीरू ने बंदूक से गोलियां चलाने की बात कही। शिवम और गोविंद सैनी ने तमंचे और बम से हमला करने की बात कबूली। बताया कि वारदात के बाद सभी असलहे भीटी गांव के बाहर जंगल में छिपा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: vikas partner taken on remand gave this information
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों को ले जाकर एक पेड़ के नीचे दबे असलहों को खुदाई कर बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इंस्पेक्टर नजीराबाद ज्ञान सिंह ने लाइसेंसी शस्त्र का गलत इस्तेमाल करने, तमंचा रखने और विस्फोटक अधिनियम की धारा में सभी आरोपियों पर एक-एक एफआईआर और दर्ज की है।
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: vikas partner taken on remand gave this information
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने को डाली अर्जी
एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच में जुटे इंस्पेक्टर नजीराबाद ने जेल में बंद अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी डाली है। इनसे भी असलहों की बरामदगी की जाएगी। इसमें सेल्फ लोडेड सेमी आटोमेटिक राइफल बरामद करना प्राथमिकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed