फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास दुबे का गनर गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल से पुलिसकर्मियों पर दागीं थीं गोलियां

Wed, 09 Sep 2020 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Sep 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Vikas Dubey's gunner arrested
विकास दुबे का गनर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के गनर अखिलेश दीक्षित को पुलिस ने बुधवार को चौबेपुर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। विकास दुबे के साथ मिलकर अखिलेश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागीं थीं।
vikas dubey kanpur news: Vikas Dubey's gunner arrested
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान अखिलेश का नाम सामने आया था। वह रूरा (कानपुर देहात) के गुटैया का रहने वाला है।
vikas dubey kanpur news: Vikas Dubey's gunner arrested
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
वह अधिकतर समय विकास के साथ ही रहता था। वारदात की रात विकास के साथ अखिलेश भी मौजूद थे। उसने अपनी राइफल से तीस-चालीस राउंड फायर कर पुलिसकर्मियों की हत्या की थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Vikas Dubey's gunner arrested
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
उसकी निशानदेही पर जंगल से उसकी लाइसेंसी राइफल बरामद की गई। फरारी के दौरान कई शहरों के साथ चित्रकूट में भी वह छिपा था। सीओ ने बताया कि अखिलेश पिछले साल पत्नी की हत्या में जेल गया था।  
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Vikas Dubey's gunner arrested
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी साल जून में वो जमानत पर छूटा था। तब से विकास दुबे के साथ साये की तरह रह रहा था। जमानत करवाने में विकास ने उसकी मदद की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed