{"_id":"5f53b6dac5494d3cc40bb0cf","slug":"vikas-dubey-kanpur-news-jai-s-20-more-properties-under-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: जांच के घेरे में जय बाजपेई की 20 और संपत्तियां, दिल्ली से भी एक टीम कर रही मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: जांच के घेरे में जय बाजपेई की 20 और संपत्तियां, दिल्ली से भी एक टीम कर रही मॉनिटरिंग
Sat, 05 Sep 2020 09:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
जय बाजपेई अपनी पत्नी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की 11 संपत्तियों के जब्त करने के आदेश के बाद 20 संपत्तियां जांच के घेरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार ईटी के पास जय और उसके भाईयों की कुल 53 संपत्तियों की सूची सौंपी गई थी।
जय बाजपेई पत्नी के साथ
- फोटो : फेसबुक
जिसमें से उन्होंने 20 संपत्तियों को चिंहित किया है। ईडी इन संपत्तियों को लेकर जांच शुरू कर दी है। इन संपत्तियों की जांच के लिए ईडी की तरफ से अन्य दस्तावेज भी मांगे गए हैं। इस मामले में दिल्ली से भी एक टीम मॉनिटरिंग कर रही है।
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस संपत्तियों की जांच पूरी होने के साथ ही इस मामले में कार्रवाई शुरू की जाएगी। विदित हो कि जिलाधिकारी ने शुक्रवार रात जय की 11 संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए थे। इसके तहत तहसील और संबंधित थानेदार उसके घर में नोटिस चस्पा कराएंगे। इसके बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू होगी। सूत्रों की माने तो जब्तिकरण की कार्रवाई सोमवार को शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
21 सितंबर को होगी सीबीआई जांच के लिए सुनवाई
बिकरू कांड की सीबीआई जांच के लिए वकील सौरभ भदौरिया ने हाईकोर्ट में एक रिट दाखिल की थी। जिसपर 21 सितंबर को सुनवाई होगी। इस रिट में सीबीआई जांच की मांग के अलावा उन पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की गई है, जिन्होंने विकास और जय बाजपेई की मदद की थी।
बिकरू कांड की सीबीआई जांच के लिए वकील सौरभ भदौरिया ने हाईकोर्ट में एक रिट दाखिल की थी। जिसपर 21 सितंबर को सुनवाई होगी। इस रिट में सीबीआई जांच की मांग के अलावा उन पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की गई है, जिन्होंने विकास और जय बाजपेई की मदद की थी।
विज्ञापन
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं उन पुलिस कर्मियों की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की गई है। इसके अलावा पूर्व चौकी इंचार्ज संजय शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अलग से रिट डाली गई है। जिसकी सुनवाई भी हाईकोर्ट में चल रही है।