{"_id":"5f529f198ebc3e54be3bf589","slug":"vikas-dubey-kanpur-news-jai-s-11-properties-including-four-luxury-cars-will-be-seized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"vikas dubey news: चार लग्जरी कारों समेत जय की 11 संपत्तियां होंगी जब्त, पत्नी के नाम अर्जित की जायदाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
vikas dubey news: चार लग्जरी कारों समेत जय की 11 संपत्तियां होंगी जब्त, पत्नी के नाम अर्जित की जायदाद
Sat, 05 Sep 2020 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
जय बाजपेई पत्नी के साथ
- फोटो : फेसबुक
कानपुर में जिलाधिकारी ने शुक्रवार देर रात विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उसके तीनों भाइयों के 11 भवन व भूखंड और 12 वाहनों को जब्त करने का आदेश जारी किया। जब्त किए जाने वाले वाहनों की सूची में बिकरू कांड के बाद विजय नगर चौराहे पर पकड़ी गई लग्जरी कारें ऑडी, फॉरच्यूनर और हुंडई वेरना भी शामिल हैं।
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार से पुलिस और प्रशासन की टीमें कार्रवाई शुरू करेंगी। जय और उसके भाइयों की 11 संपत्तियों को लेकर पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें जब्तीकरण क्यों आवश्यक है, इसका विवरण दिया गया था। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी कि यह 11 संपत्तियां अपराध करके अर्जित की गई हैं। लिहाजा जब्तीकरण आवश्यक है।
जय बाजपेई और विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
इस रिपोर्ट पर शुक्रवार रात जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने जब्तीकरण पर मुहर लगा दी। डीआईजी डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि लिस्ट में वह तीन लग्जरी कारें भी हैं, जिन्हें पांच जुलाई को विजयनगर चौराहे से पकड़ा गया था। पूछताछ में जय ने माना था कि यह कारें उसने अपने परिचितों के नाम से ली हैं, लेकिन इनका उपयोग व लोन की किस्त वही चुका रहा है। एसएसपी के मुताबिक, अब आरोपियों को नोटिस जारी होगा। इसके बाद जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। साथ ही अन्य संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
ये संपत्तियां होंगी जब्त
आर्यनगर भवन संख्या 8/202 ए के टॉप फ्लोर पर फ्लैट नंबर-2, ब्रह्मनगर में 111/478 (12) स्थित एक प्लॉट, हर्षनगर में मकान संख्या 111/481, ब्रह्मनगर में प्लाट नंबर-5, जय की पत्नी श्वेता बाजपेई के नाम जवाहर नगर में भवन संख्या 107/298, बिल्हौर में 260 वर्गमीटर जमीन, पनकी ई ब्लॉक में 261 वर्गमीटर जमीन समेत चार लग्जरी कारें, जय के भाई रजयकांत की दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, भाई शोभित बाजपेई की एक कार और एक बाइक, भाई अजयकांत की एक कार और दो मोटरसाइकिल।

पत्नी के नाम अर्जित कीं संपत्तियां
पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि जयकांत उर्फ जय बाजपेई ने अपनी पत्नी श्वेता के नाम पर काफी संपत्तियां अर्जित की हैं। उसने श्वेता के नाम एक फार्म हाउस व आलीशान मकान खरीद रखा है। तीन मकान, आर्यनगर का फ्लैट और बिल्हौर में कई जमीनें भी श्वेता के नाम से खरीद रखी हैं। ये संपत्तियां भी जब्ती की सूची में शामिल हैं।