{"_id":"5f533c684dee344a2c288249","slug":"vikas-dubey-khushi-reached-bikaru-three-days-ago-and-became-part-of-the-conspiracy-to-kill-policemen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे कांड: तीन दिन पहले बिकरू पहुंची खुशी कैसे बनी आठ पुलिसकर्मियों की मौत की साजिश का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे कांड: तीन दिन पहले बिकरू पहुंची खुशी कैसे बनी आठ पुलिसकर्मियों की मौत की साजिश का हिस्सा
Sat, 05 Sep 2020 01:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
बिकरू कांड की आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को हुई आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में शादी के नौ दिन बाद ही जेल भेजी गई अमर दुबे की पत्नी खुशी के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत हैं। पुलिस के मुताबिक क्षमा, रेखा और शांति की तरह उसे भी जेल में ही रहना पड़ेगा।
अमर की पत्नी खुशी की भी वारदात में रही भूमिका
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के खास अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। 30 को वह बिकरू पहुंची थी। दो जुलाई की रात घटना हो गई।
आमर दुबे और खुशी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में खुशी के खिलाफ कोई सुबूत न मिलने पर पुलिस ने उसे रिहा कराने की तैयारी की थी कि इस बीच विकास के साथी शशिकांत की पत्नी मनु की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गईं। इसके बाद खुशी भी जांच के घेरे में आ गई। मामले की पड़ताल की गई तो खुशी के खिलाफ भी साजिश में शामिल होने के साक्ष्य मिले। इसके बाद उसका भी नाम जोड़ लिया गया था। आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि खुशी के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिकरू कांड में आरोपी खुशी
- फोटो : amar ujala
विकास के साथियों पर गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई
बिकरू कांड में पुलिस ने 21 को नामजद करते हुए जांच के दौरान 39 और लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें पुलिस 35 लोगों को जेल भेज चुकी है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिनका आपराधिक इतिहास ज्यादा है उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

बिकरू कांड
- फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।