फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे केस: ऑडियो में एसओ तिवारी ने राहुल से कहा था- थोड़ा इंतजार करो, उसे समझ आ जाएगा मैं क्या...

Mon, 17 Aug 2020 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Aug 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News SO Vinay Tiwari told Rahul tiwari wait a week, i will definitely take action against vikas
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद एक-एक कर रिकार्डिंग वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा कि अब राहुल तिवारी और चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी के बीच की बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। विकास दुबे ने जब पूर्व एसओ को बंधक बनाकर राहुल को पीटा था तब वह आत्महत्या करने जा रहा था। जानकारी के बाद पूर्व थाना प्रभारी ने राहुल तिवारी से मोबाइल पर बातचीत कर उसे कोई भी गलत कदम उठाने से मना किया और विकास दुबे के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
Vikas Dubey Kanpur Encounter News SO Vinay Tiwari told Rahul tiwari wait a week, i will definitely take action against vikas
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
ये बातचीत विकास दुबे के घर पर दबिश (दो जुलाई) देने से पहले की है।वायरल रिकॉर्डिंग के मुताबिक खेत पर कब्जे की जानकारी के बाद राहुल ने विकास दुबे की शिकायत चौबेपुर थाने में की थी। इसके बाद विनय तिवारी राहुल को लेकर विकास दुबे के पास गया था। यहां विकास ने एसओ के सामने ही राहुल की पिटाई की और थाना प्रभारी का मोबाइल छीन लिया था। 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News SO Vinay Tiwari told Rahul tiwari wait a week, i will definitely take action against vikas
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इससे क्षुब्ध होकर राहुल ने जान देने की ठान ली। तब एसओ ने राहुल के मोबाइल पर कॉल किया। एसओ ने कहा कि मुझ पर भरोसा करो जल्द कार्रवाई की जाएगी। खेत के मामले में तुम कागज से कमजोर हो। इस पर राहुल ने कहा कि साहब अब कोई रास्ता नहीं बचा है। विकास मेरा खेत जोत रहा है, उसे कोई रोकने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News SO Vinay Tiwari told Rahul tiwari wait a week, i will definitely take action against vikas
पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी से पुलिस कर रही पूछताछ (बीच में) - फोटो : amar ujala
इसके  बाद थाना प्रभारी ने फिर कहा कि मुझ पर भरोसा है तो थोड़ा इंतजार करो, मेरी कार्रवाई देख लेना कि हम किस टाइप के आदमी हैं। हम तुम्हें बता नहीं सकते कि हम किस टाइप के आदमी हैं। जो हम करेंगे, तुम्हें जरूर पता चल जाएगा। मात्र एक सप्ताह रुको। उनको समझ में आ जाएगा कि मैं चीज क्या हूं। घटना वाले दिन पब्लिक लॉ एंड आर्डर समेत और बहुत कुछ सोचकर चुप बैठ गया था। ऐसा नहीं सब रास्ते बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News SO Vinay Tiwari told Rahul tiwari wait a week, i will definitely take action against vikas
सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र की फाइल फोटो व पूर्व एसओ विनय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एक नहीं 20 रास्ते हैं। मैं बिना किसी लालच के तुम्हारे साथ गया था। जितनी जल्दी हो फैसला करूंगा। कोई गलत काम न करना कि मैं अपने आपको माफ न कर पाऊं। तुम कुछ करना नहीं। तुम्हारे आगे पीछे पत्नी और बच्चे हैं। खेत जुत जाने दो। इंतजार करो कार्रवाई दिखेगी। इससे पता चलता है कि पूर्व एसओ और विकास दुबे में ठन गई थी। वह रोहित के जरिए विकास पर कार्रवाई करना चाहता था। 
(नोट: ये कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें राहुल तिवारी और पूर्व थाना प्रभारी विनय तिवारी के बीच की बातचीत है। जो विकास दुबे द्वारा थाना प्रभारी के सामने रोहित की पिटाई के बाद की है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed