फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड में एक और रिकॉर्डिंग वायरल, एसओ से बोला था राहुल...कोई रास्ता नहीं बचा, जान दे रहा हूं!

Mon, 17 Aug 2020 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Aug 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey case One more recording viral, Rahul said to SO Vinay Tiwari no way left
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद एक-एक कर रिकार्डिंग वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा कि अब राहुल तिवारी और चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी के बीच की बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। विकास दुबे ने जब पूर्व एसओ को बंधक बनाकर राहुल को पीटा था तब वह आत्महत्या करने जा रहा था। 

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey case One more recording viral, Rahul said to SO Vinay Tiwari no way left
पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी से पुलिस कर रही पूछताछ (बीच में) - फोटो : amar ujala
जानकारी के बाद पूर्व थाना प्रभारी ने राहुल तिवारी से मोबाइल पर बातचीत कर उसे कोई भी गलत कदम उठाने से मना किया और विकास दुबे के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। ये बातचीत विकास दुबे के घर पर दबिश (दो जुलाई) देने से पहले की है।
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey case One more recording viral, Rahul said to SO Vinay Tiwari no way left
विनय तिवारी और केके शर्मा - फोटो : amar ujala
वायरल रिकॉर्डिंग के मुताबिक खेत पर कब्जे की जानकारी के बाद राहुल ने विकास दुबे की शिकायत चौबेपुर थाने में की थी। इसके बाद विनय तिवारी राहुल को लेकर विकास दुबे के पास गया था। यहां विकास ने एसओ के सामने ही राहुल की पिटाई की और थाना प्रभारी को मोबाइल छीन लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey case One more recording viral, Rahul said to SO Vinay Tiwari no way left
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इससे क्षुब्ध होकर राहुल ने जान देने की ठान ली। तब एसओ ने राहुल के मोबाइल पर कॉल किया। एसओ ने कहा कि मुझ पर भरोसा करो जल्द कार्रवाई की जाएगी। खेत के मामले में तुम कागज से कमजोर हो। इस पर राहुल ने कहा कि साहब अब कोई रास्ता नहीं बचा है। विकास मेरा खेत जोत रहा है, उसे कोई रोकने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey case One more recording viral, Rahul said to SO Vinay Tiwari no way left
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इसके  बाद थाना प्रभारी ने फिर कहा कि मुझ पर भरोसा है तो थोड़ा इंतजार करो, मेरी कार्रवाई देख लेना कि हम किस टाइप के आदमी हैं। हम तुम्हें बता नहीं सकते कि हम किस टाइप के आदमी हैं। जो हम करेंगे, तुम्हें जरूर पता चल जाएगा। मात्र एक सप्ताह रुको। उनको समझ में आ जाएगा कि मैं चीज क्या हूं। घटना वाले दिन पब्लिक लॉ एंड आर्डर समेत और बहुत कुछ सोचकर चुप बैठ गया था। ऐसा नहीं सब रास्ते बंद हो गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed