फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर में सामने आई बड़ी लापरवाही, शिवली में दो दिन छिपा रहा विकास दुबे, पुलिस नहीं खोज सकी

Thu, 09 Jul 2020 01:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big negligence of police revealed in Kanpur encounter
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
बिकरू गांव में हुए एनकाउंटर के मामले में बुधवार को गिरफ्तार हुए बदमाशों ने बड़ा खुलासा किया है। बताया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद विकास दुबे व उसके दो साथी शिवली में एक दोस्त के घर छिपे रहे थे। उसके बाद ट्रकों के जरिये अलग-अलग शहर होते हुए हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे।
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big negligence of police revealed in Kanpur encounter
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
साफ है कि वारदात के बाद कानपुर नगर और देहात पुलिस खाक छानती रही और खूंखार बदमाश उसकी नाक के नीचे से फरार हो गए। पुलिस की लापरवाही का खुलासा डीजी मुख्यालय से जारी प्रेसनोट में भी किया गया है। वारदात के बाद विकास के साथी अलग-अलग रास्तों से फरार हुए।
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big negligence of police revealed in Kanpur encounter
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद - फोटो : अमर उजासा
कोई बाइक तो कोई साइकिल से गया। विकास खुद साइकिल से खेतों के रास्ते शिवली पहुंचा था। उसके साथ अमर दुबे और कार्तिकेय भी थे। तीनों भागकर शिवली पहुंचे और दो दिन तक छिपे रहे। उसके बाद कार्तिकेय अलग व विकास-अमर एक साथ बाइक से लखनऊ की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big negligence of police revealed in Kanpur encounter
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगे इन दोनों ने बाइक छोड़ दी। बाइक कहां है, इसकी जांच जारी है। आगे अमर और विकास ट्रक पकड़ कर हरियाणा पहुंचे। यहां पहले होटल और फिर बाद में अंकुर के घर को ठिकाना बनाया। हैरानी की बात ये है कि घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने रेंज की सीमाएं सील कर दी थीं।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Big negligence of police revealed in Kanpur encounter
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उसके परिचितों व रिश्तेदारों के घर पर दबिश डाल रही थीं तो सवाल है कि आखिर कानपुर देहात और नगर पुलिस शिवली में विकास को घेर क्यों नहीं सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed