{"_id":"5f3b5418d334471cef2ae0cc","slug":"vikas-dubey-kanpur-encounter-from-the-horrific-murder-of-eight-policemen-to-vikas-dubey-encounter-commission-asked-for-information-on-64-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey: आठ पुलिसकर्मियों की विभीत्स हत्या से लेकर विकास के एनकाउंटर तक, 64 केस की जांच आयोग ने मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey: आठ पुलिसकर्मियों की विभीत्स हत्या से लेकर विकास के एनकाउंटर तक, 64 केस की जांच आयोग ने मांगी जानकारी
Tue, 18 Aug 2020 09:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड की सुनवाई कर रहे जांच आयोग ने जिला प्रशासन से आरोपी विकास दुबे से जुड़े कई दस्तावेज मांगे हैं। जिसमें विकास दुबे से जुड़े आपराधिक मामलों के साथ 8 पुलिस वालों की हत्या और विकास दुबे के फरार होने से लेकर उसके एनकाउंटर तक की जानकारियां शामिल हैं। कुल 64 मामलों की जानकारी मांगी गई है।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पूछा गया है कि विकास दुबे के ऊपर कितनी एफआईआर दर्ज हैं, कितने मामलों की सुनवाई चल रही है, कितने गवाह जिंदा है, कितने गवाह मुकर गए और कितने का निधन हो चुका है? गिरफ्तारी से लेकर मुठभेड़ में मारे जाने तक की बिंदुवार जानकारी भी मांगी गई है।
Vikas Dubey case
- फोटो : अमर उजाला
तत्कालीन एसएसपी और दूसरे पुलिस अधिकारियों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी मांगी है। विकास दुबे से जुड़े लोगों की संपत्तियों और उनके ऊपर लगाए गए अपराधिक मामलों के विषय में भी जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
जय के भाइयों की तलाश में पुलिस का छापा
नजीराबाद पुलिस ने रविवार देर रात विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के भाइयों रजय, अजय और शोभित की तलाश में ब्रह्मनगर, बजरिया व हर्षनगर स्थित तीनों मकानों के अलावा करीबियों के यहां दबिश दी लेकिन एक भी आरोपी हाथ नहीं आया।
नजीराबाद पुलिस ने रविवार देर रात विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के भाइयों रजय, अजय और शोभित की तलाश में ब्रह्मनगर, बजरिया व हर्षनगर स्थित तीनों मकानों के अलावा करीबियों के यहां दबिश दी लेकिन एक भी आरोपी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद गिरफ्तारी के डर से जय बाजपेई के तीनों भाई फरार चल रहे हैं। नजीराबाद थाना प्रभारी ज्ञानसिंह ने बताया कि जय की मां के अलावा भाभी से पूछताछ की गई। जय की मां ने बताया कि बच्चों के साथ उनकी बहुएं भी घर छोड़कर चली गई हैं।