बिकरू कांड के बाद एक-एक कर रिकार्डिंग वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा कि अब राहुल तिवारी और चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी के बीच की बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। विकास दुबे ने जब पूर्व एसओ को बंधक बनाकर राहुल को पीटा था तब वह आत्महत्या करने जा रहा था।
2 of 6
पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी से पुलिस कर रही पूछताछ (बीच में)
- फोटो : amar ujala
जानकारी के बाद पूर्व थाना प्रभारी ने राहुल तिवारी से मोबाइल पर बातचीत कर उसे कोई भी गलत कदम उठाने से मना किया और विकास दुबे के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। ये बातचीत विकास दुबे के घर पर दबिश (दो जुलाई) देने से पहले की है।
3 of 6
विनय तिवारी और केके शर्मा
- फोटो : amar ujala
वायरल रिकॉर्डिंग के मुताबिक खेत पर कब्जे की जानकारी के बाद राहुल ने विकास दुबे की शिकायत चौबेपुर थाने में की थी। इसके बाद विनय तिवारी राहुल को लेकर विकास दुबे के पास गया था। यहां विकास ने एसओ के सामने ही राहुल की पिटाई की और थाना प्रभारी को मोबाइल छीन लिया था।
4 of 6
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इससे क्षुब्ध होकर राहुल ने जान देने की ठान ली। तब एसओ ने राहुल के मोबाइल पर कॉल किया। एसओ ने कहा कि मुझ पर भरोसा करो जल्द कार्रवाई की जाएगी। खेत के मामले में तुम कागज से कमजोर हो। इस पर राहुल ने कहा कि साहब अब कोई रास्ता नहीं बचा है। विकास मेरा खेत जोत रहा है, उसे कोई रोकने वाला नहीं है।
5 of 6
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद थाना प्रभारी ने फिर कहा कि मुझ पर भरोसा है तो थोड़ा इंतजार करो, मेरी कार्रवाई देख लेना कि हम किस टाइप के आदमी हैं। हम तुम्हें बता नहीं सकते कि हम किस टाइप के आदमी हैं। जो हम करेंगे, तुम्हें जरूर पता चल जाएगा। मात्र एक सप्ताह रुको। उनको समझ में आ जाएगा कि मैं चीज क्या हूं। घटना वाले दिन पब्लिक लॉ एंड आर्डर समेत और बहुत कुछ सोचकर चुप बैठ गया था। ऐसा नहीं सब रास्ते बंद हो गए हैं।