फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: जय के खिलाफ दो मुकदमों में चार्जशीट दाखिल, भारी पड़ा आपराधिक इतिहास छिपाना

Mon, 25 Jan 2021 10:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Jan 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Chargesheet filed in two cases against Jai 
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जेल गए जय बाजपेई के खिलाफ पुलिस ने दो और मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। नजीराबाद पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र लगाने के मामले में चार्जशीट लगाई तो दूसरी तरफ बजरिया पुलिस ने फेक आईडी पर सिम लेने के मामले में दर्ज किये गए केस में जय पर आरोप तय कर चार्जशीट दाखिल कर दी है।
Vikas Dubey Case News: Chargesheet filed in two cases against Jai 
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
दोनों थानों की पुलिस इसके पहले अपने-अपने केसों के संबंध में जय के बयान जेल में जाकर दर्ज कर चुकी है। बिकरू कांड में एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि जय ने जब अपना शस्त्र लाइसेंस बनवाया था तो उसमें फर्जी शपथ पत्र दाखिल किया था जिसमें आपराधिक इतिहास जय ने छिपाया था। वहीं उसका सिम फेक आईडी पर पाया गया था। एसआईटी ने इन दोनों मामले में एफआईआर की संस्तुति की थी। 

 
Vikas Dubey Case News: Chargesheet filed in two cases against Jai 
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
शपथ पत्र मामले में तीन धाराएं हटाईं 
नजीराबाद थाने में फर्जी शपथ पत्र में दर्ज केस में कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की तीन धाराएं (367,368,370) व धोखाधड़ी (420) लगाई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की तीनों धाराएं हटा दी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Chargesheet filed in two cases against Jai 
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने केवल धोखाधड़ी की धारा में चार्जशीट लगाई है। नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया कि शपथ पत्र तो सही है लेकिन उसमें जय ने जो जानकारी दी थीं वो गलत है। शपथ पत्र में किसी तरह की छेड़छाड़ या खुद से नहीं बनाया गया था।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Chargesheet filed in two cases against Jai 
जय बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
इसलिए इन तीनों धाराओं को हटा दिया गया था। चूंकि जय ने आपराधिक इतिहास छिपाकर धोखाधड़ी की थी, इसलिए उसी आरोप में चार्जशीट लगाई गई। फेक आईडी पर सिम लेने के मामले में पुलिस को पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed