फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Kidnapping: डीआईजी बोले दोषी पुलिसकर्मी जाएंगे जेल, जिस कार से भागे थे अपहरणकर्ता उसकी होगी जांच

Tue, 28 Jul 2020 11:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Jul 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping: Policemen convicted in Sanjit Yadav kidnapping murder case will also go to jail
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
संजीत अपहरण कांड में जांच के दौरान अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यह आश्वासन सोमवार शाम संजीत के परिजनों से उनके बर्रा स्थित घर पर मुलाकात करने पहुंचे नवागंतुक डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दिया।

kanpur kidnapping: Policemen convicted in Sanjit Yadav kidnapping murder case will also go to jail
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
उन्होंने करीब आधे घंटे तक संजीत के पिता, मां व बहन के साथ बैठ कर पूरे मामले को सुना। रोते-रोते परिजनों ने उनको तत्कालीन एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता, सीओ मनोज गुप्ता, इंस्पेक्टर रणजीत राय और तत्कालीन चौकी प्रभारी राजेश कुमार के किए गए अभद्र व्यवहार से भी अवगत कराया।

kanpur kidnapping: Policemen convicted in Sanjit Yadav kidnapping murder case will also go to jail
शव की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने मीडिया के सवालों को जबाव देते हुए बताया कि नए सिरे से और सभी एंगलों से जांच की जाएगी। इस कांड से जुड़े वीडियो फुटेज, कॉल डिटेल और वायस रिकॉर्डिंग की भी दोबारा जांच कराई जाएगी। नाट्य रूपांतरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping: Policemen convicted in Sanjit Yadav kidnapping murder case will also go to jail
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
अगर जरूरत पड़ी तो सभी अभियुक्तों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जाएगी। कंडम कार से संजीत के अपहरण के सवाल पर बताया कि कार की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इससे साफ हो जाएगा कि कार चलने की हालत में थी या नहीं। अपहर्ताओं के किराये के मकान की फॉरेंसिक जांच होगी।

विज्ञापन
kanpur kidnapping: Policemen convicted in Sanjit Yadav kidnapping murder case will also go to jail
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
बता दें कि कानपुर के बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed