फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मुफ्त में आइसक्रीम नहीं खिलाई तो ठेले को खुद चलाकर थाने ले गया पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

Thu, 25 Jun 2020 01:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Jun 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
video of kanpur police constable runs ice cream cart goes viral
पुलिसकर्मी द्वारा आइसक्रीम का ठेला चलाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा आईसक्रीम के ठेले को खुद चलाने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि, पुलिसकर्मी नशे में था। मुफ्त में आइसक्रीम नहीं खिलाने पर परेशान करने के लिए खाकी वर्दीधारी ठेला खुद चलाकर ले जाने लगा।

video of kanpur police constable runs ice cream cart goes viral
पुलिसकर्मी द्वारा आइसक्रीम का ठेला चलाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
पीछे-पीछे दौड़ता रहा आईसक्रीम वाला
वायरल वीडियो में रात के वक्त एक पुलिसकर्मी सड़क पर आइसक्रीम का ठेला लहराते हुए चला रहा है। जबकि, आइसक्रीम बेचने वाला शख्स पुलिसकर्मी के पीछे पीछे दौड़ रहा है। कुछ देर ठेला चलाने के बाद पुलिसकर्मी बीच सड़क रुक जाता है। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी ठेले के इर्द-गिर्द बाइक दौड़ाता नजर आ रहा हैं। 
video of kanpur police constable runs ice cream cart goes viral
पुलिसकर्मी द्वारा आइसक्रीम का ठेला चलाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जेब्रा मोबाइल 78 थाना बर्रा पर हेड कांस्टेबल अखिलेश पांडे व कांस्टेबल शिवम चाहर रात्रि में गश्त पर थे। तभी एक आइसक्रीम वाला आइसक्रीम बेच कर लगभग 12 बजे वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
video of kanpur police constable runs ice cream cart goes viral
पुलिसकर्मी द्वारा आइसक्रीम का ठेला चलाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
जिसको जेब्रा मोबाइल द्वारा रोका गया तो वह अपनी आइसक्रीम की गाड़ी छोड़कर जाने लगा। तब हेड कांस्टेबल अखिलेश पांडे उसकी आइसक्रीम की गाड़ी को लेकर चौकी की तरफ आने लगे।
विज्ञापन
video of kanpur police constable runs ice cream cart goes viral
पुलिसकर्मी द्वारा आइसक्रीम का ठेला चलाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
उसी दौरान वह आइसक्रीम वाला वापस आया तो उसको समझा-बुझाकर और हिदायत देकर आइसक्रीम गाड़ी सहित घर वापस भेज दिया गया था। उसी दौरान आइसक्रीम गाड़ी हेड कांस्टेबल द्वारा लाते समय किसी मीडिया कर्मी ने वीडियो बना लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed