फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः गाड़ी के कागज नहीं लोगों की जेब टटोलती है पुलिस, वायरल हुआ पुलिसवाले का वीडियो

Thu, 29 Aug 2019 04:25 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
Video of auraiya police checking bike riders pocket on social media goes viral
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा पुलिस के नए-नए कारनामे आए दिन देखने को मिल रहे हैं। इस बार अछल्दा पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चेकिंग के दौरान पुलिस का सिपाही बाइक सवार की जेब चेक कर रहा है। पुलिस का यह वीडियो ट्रोल हो रहा है।
Video of auraiya police checking bike riders pocket on social media goes viral
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस आए दिन चेकिंग अभियान चलाती है। जिसमें संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जाती है, लेकिन इस चेकिंग अभियान से कस्बे के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को देर शाम अछल्दा पुलिस अछल्दा के नहर बाजार में चेकिंग अभियान चला रही थी तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका और गाड़ी के कागज मांगे।
Video of auraiya police checking bike riders pocket on social media goes viral
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
जिस पर उसने कागज दे दिए। वहीं बाइक सवार हेलमेट भी लगाए हुए था। तभी चेकिंग के दौरान एक सिपाही बाइक सवार की जेब चेक करने लगता है। इस बात को लेकर वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें लोगों ने पुलिस को आड़े हाथों लेकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Video of auraiya police checking bike riders pocket on social media goes viral
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि पुलिस चेकिंग के नाम पर कस्बे के लोगों को ज्यादा परेशान करती है। जिससे व्यापारी लोगों को परेशानी का सामान भी करना पड़ता है। कुछ दिनों पहले पुलिस का बाइक से चाबी निकालने का मामला सामने आया था, लेकिन अछल्दा पुलिस अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
 
विज्ञापन
Video of auraiya police checking bike riders pocket on social media goes viral
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
जिससे जनता की नजर में पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। वहीं इस सम्बंध में एसओ अछल्दा दिनेश कुमार ने बताया है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। लोगों का देखने का नजरिया अलग है चेकिंग के दौरान सब चीजों की जांच करना चेकिंग का हिस्सा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed