यूपी के औरैया जिले में अछल्दा पुलिस के नए-नए कारनामे आए दिन देखने को मिल रहे हैं। इस बार अछल्दा पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चेकिंग के दौरान पुलिस का सिपाही बाइक सवार की जेब चेक कर रहा है। पुलिस का यह वीडियो ट्रोल हो रहा है।
2 of 5
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस आए दिन चेकिंग अभियान चलाती है। जिसमें संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जाती है, लेकिन इस चेकिंग अभियान से कस्बे के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को देर शाम अछल्दा पुलिस अछल्दा के नहर बाजार में चेकिंग अभियान चला रही थी तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका और गाड़ी के कागज मांगे।
3 of 5
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
जिस पर उसने कागज दे दिए। वहीं बाइक सवार हेलमेट भी लगाए हुए था। तभी चेकिंग के दौरान एक सिपाही बाइक सवार की जेब चेक करने लगता है। इस बात को लेकर वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें लोगों ने पुलिस को आड़े हाथों लेकर खरी खोटी सुनाई।
4 of 5
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि पुलिस चेकिंग के नाम पर कस्बे के लोगों को ज्यादा परेशान करती है। जिससे व्यापारी लोगों को परेशानी का सामान भी करना पड़ता है। कुछ दिनों पहले पुलिस का बाइक से चाबी निकालने का मामला सामने आया था, लेकिन अछल्दा पुलिस अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
5 of 5
अछल्दा पुलिस का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
जिससे जनता की नजर में पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। वहीं इस सम्बंध में एसओ अछल्दा दिनेश कुमार ने बताया है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। लोगों का देखने का नजरिया अलग है चेकिंग के दौरान सब चीजों की जांच करना चेकिंग का हिस्सा है।