फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरोसीन से जलाए जाने के बाद एक घंटे जिला अस्पताल में तड़पी दुष्कर्म पीड़िता, नहीं पहुंचा कोई अफसर

Sun, 15 Dec 2019 02:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Victim agonize in district hospital one hour after being burnt with kerosene
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को केरोसीन डाल जलाया - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता जलाए जाने के बाद करीब साढ़े चार घंटे तक मौजूद रही। इसके बाद कानपुर रेफर हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के लोग पीड़िता के आसपास मौजूद रहे। सूचना भी आला अधिकारियों तक पहुंच गई थी, लेकिन उससे सीधे संवाद के लिए कोई बड़ा अफसर नहीं पहुंचा। 


 
Victim agonize in district hospital one hour after being burnt with kerosene
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना करीब दस बजे की है। सूचना के बाद एंबुलेंस को आधे घंटे पहुंचने में लगे। पीड़िता मौके से करीब आधे घंटे बाद हुसैनगंज सीएचसी 11 बजकर 55 मिनट पहुंची। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया। सीएचसी से एंबुलेंस 12 बजकर दो मिनट पर रवाना हुई। जिला अस्पताल 12 बजकर 35 मिनट पहुंची।

 
Victim agonize in district hospital one hour after being burnt with kerosene
कानपुर हैलट अस्पताल लाया गया - फोटो : अमर उजाला
यहां पीड़िता को ग्लूकोज, ऑक्सीजन, इंजेक्शन लगाए गए। शरीर पर चिपके कपड़ों को हटाने के बाद बर्न क्रीम का लेप लगाया गया। नई चादर से ढंका गया। डाक्टर ने मौजूद थानेदार निशिकांत राय को एएलएस एंबुलेंस की आवश्यकता बताई। जिला अस्पताल में करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने पुलिस कर्मियों को ही स्ट्रेचर खींचने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Victim agonize in district hospital one hour after being burnt with kerosene
मामले की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर तहरीर लिखाई और भाई के हस्ताक्षर बनवाकर भेजा। उधर, सीएचसी पहुंचते ही पुलिस को घटना की जानकारी हो गई थी। करीब डेढ़ घंटे का समय था जिसमें पीड़िता से सीधे अधिकारी उससे बातचीत कर सकते थे। वह सीधे पीड़िता से बातचीत कर सकते थे। घटना की हकीकत को जान सकते थे। 

 
विज्ञापन
Victim agonize in district hospital one hour after being burnt with kerosene
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
हालत गंभीर होने के कारण नहीं हुआ मेडिकल 
दुष्कर्म की पुष्टि के लिए जिला महिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया जाना था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सीधे कानपुर हैलट रेफर किया गया। उसके आग से झुलसने का मेडिकल किया गया है। दुष्कर्म मामले में महिला डॉक्टर ही मेडिकल करती हैं। इसी वजह से जिला अस्पताल के डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed