फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे व कमर पर खरोंचा, प्राइवेट पार्ट पर काटा: कानपुर में नवविवाहिता के साथ बर्बरता, देखने-सुनने वाले भी हैरान

Fri, 11 Aug 2023 05:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Aug 2023 05:03 AM IST
विज्ञापन
Vandalism with newly married woman in Kanpur, scratched on face and waist, cut on private part
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के मटियारा गांव में प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद ही गुरुवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।



पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम को रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हो गई। उसके शरीर पर 20 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं।  जूही नहरिया स्थित टायर मंडी निवासी रामस्वरूप कनौजिया की बेटी निधि (19) की 30 मई को मटियारा निवासी अमित दिवाकर से शादी हुई थी।

अमित ईंट-भठ्ठे में काम करता है। प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने शादी करने के लिए परिजनों से कई बार झगड़ा भी किया। दोनों परिवानों ने रजामंदी के बाद शादी कर दी थी। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में मृतका के चेहरे और कमर के नीचे प्राइवेट पार्ट के हिस्से में खरोंच और काटने के निशान थे।

Vandalism with newly married woman in Kanpur, scratched on face and waist, cut on private part
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

नींद न आने की बात कहकर खेला था मोबाइल गेम
उनसे खून टपक रहा था। हालांकि अमित का दावा था कि उसके पिता मुन्नीलाल, मां सुमित्रा, भाई अनुज, मंगल व बहन शीला व आरती खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गए। वह निधि के साथ आंगन में लेटा था। निधि ने नींद न आने की बात कहकर मोबाइल में गेम खेला और फिर उसने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Vandalism with newly married woman in Kanpur, scratched on face and waist, cut on private part
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

शरीर पर बर्बरता के निशान, चोटों से टपक रहा था खून
सूचना पर पहुंचे निधि के पिता राम स्वरूप का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई। बेटी के शरीर पर चोटों के निशान देख उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। शरीर पर दो दर्जन से अधिक चोट के निशान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vandalism with newly married woman in Kanpur, scratched on face and waist, cut on private part
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

केस दर्ज कर पति और ससुर को हिरासत में लिया है
एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद केस दर्ज कर निधि के पति अमित और ससुर मुन्नीलाल को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। स्पष्ट कॉपी आते ही धाराओं में जरूरत अनुसार बदलाव कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Vandalism with newly married woman in Kanpur, scratched on face and waist, cut on private part
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

बिल्हौर में हुई थी दोनों की मुलाकात
अमित और निधि की मुलाकात बिल्हौर के नसरा गांव में हुई थी। निधि की बड़ी बहन पूनम और अमित की बड़ी बहन गुड्डन की शादी भी नसरा गांव में हुई है। जून 2022 में दोनों अपनी बहनों के घर गए थे। वहीं पर दोनों की मुलाकात के बाद बात दोस्ती से आगे बढ़ गई। अमित और निधि ने घर वालों के मना करने के बाद भी परिजनों को मना कर दोनों ने 30 मई को शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed