फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे स्पेशल: इश्क तो सब करते हैं पर इन्होंने जो किया वो मोहब्बत सदियों तक याद रखी जाती है

Fri, 15 Feb 2019 02:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Feb 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
valentine day special news of indian army soldier
रूस्तम सिंह
इश्क तो सब करते हैं। कोई पत्नी से करता है कोई अपनी प्रेमिका से करता है कोई अपने परिवार से करता है लेकिन हम आप को ऐसे इश्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो सात जन्मों ने सदियों तक याद रखा जाता है। ‘है प्रीत जहां की रीति सदा’ इस गाने का अर्थ यूं तो इश्क, मोहब्बत और चाहत को ही दर्शाता है, लेकिन यह प्यार किसी युवक युवती के प्रति नहीं बल्कि अपने देश की मिट्टी से जुड़ा है।


शायद यही वजह है कि आज भी हमारे बीच कुछ ऐसे लोग मौजूद है, जो अपना वैलेंटाइन किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि अपने वतन को ही मानते हैं और उसे इस कदर प्यार करते हैं कि उसकी सेवा के लिए अपने साथ साथ बेटों को भी लगा देते हैं।

 
valentine day special news of indian army soldier
डेमो
ऐसे ही हैं डकोर ब्लाक के गुढ़ा निवासी रिटायर्ड सूबेदार (आनरी कैप्टन) वीरेंद्र सिंह। जिन्होंने न सिर्फ कारगिल में ही पाकिस्तान के दांत खट्टे कर सीओएएस सम्मान प्राप्त किया बल्कि अब उनके दोनों बेटे भी देश की सेवा में जम्मू कश्मीर की सीमा पर दुश्मनों के आगे चट्टान से डटे हैं। वीरेंद्र सिंह फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद आज खेती किसानी कर रहे हैं, लेकिन उनके दोनों जवान बेटे राजपूत रेजीमेंट में हवलदार मनु प्रताप सिंह और नायक हवलदार रुस्तम सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात होकर दुश्मनों की बुरी नजर से मातृ भूमि की रक्षा कर रहे हैं।

 
valentine day special news of indian army soldier
मनु प्रताप
वीरेंद्र का कहना है कि उन्हें तो फक्र है कि उनके और भी बेटे होते तो उन्हें वे देश सेवा में लगाते, क्योंकि देश से बढ़कर न तो माता पिता है और न ही जमीन जायदाद। जिसे अपने वतन से मोहब्बत नहीं वह किसी इंसान से भी मोहब्बत करने के लायक नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day special news of indian army soldier
डेमो
मनु और रुस्तम दोनों को ही बचपन से देश प्रेम की शिक्षा दी, जिसका नतीजा है कि आज वे देश की सेवा में लगकर न सिर्फ उनके कुनबे का बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ा रहे हैं। वीरेंद्र ने बताया कि मुझे और मेरे बच्चों को देश प्रेम के लिए समर्पित करने में पत्नी उर्मिला की भी सराहनीय भूमिका है, जिन्होंने हम सभी के भीतर देश प्रेम का जज्बा भरा और पति के बाद दोनों कलेजों के टुकड़ों को भी वतन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

 
विज्ञापन
valentine day special news of indian army soldier
डेमो
बड़े बेटे मनु का परिवार उसकी पत्नी ज्योति और तीन बच्चे फतेहगढ़ में है। छोटे बेटे रूस्तम की भी इसी साल अप्रैल में शादी है, तभी हमारा पूरा परिवार एकत्र होगा। वीरेंद्र के परिवार को देखकर हर गांव वाला भी यह कहते नहीं थकता है कि यह है देश के प्रति असल मोहब्बत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed