...तो क्या कपिल नहीं हैं अच्छे कॉमेडियन
उपासना ने कहा कि कलाकार कभी भी अपनी भूमिका से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सकता। हर बार नया रोल करने की चाहत बनी रहती है। जिस तरीके से फिल्म सदमा में श्रीदेवी ने रोल किया था, वैसी भूमिका करने की चाहत है। डेविड धवन की जुड़वा-2 फिल्म साइन की है। जुलाई में अमेरिका में स्टेज शो करने जा रही हैं।
एक्ट्रेस उपासना की मानें तो वह जॉनी लीवर और राजू श्रीवास्तव को अच्छा कॉमेडियन मानती हैं। उन्होंने कपिल को बेहतर कॉमेडियन नहीं माना जबकि नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ की। सिद्धू के बारे में उपासना ने कहा कि वह एक अच्छे इंसान हैं और हर क्षेत्र में सफल रहे हैं।