{"_id":"624b3198e603141e6c4f51a0","slug":"up-weather-forecast-update-news-weather-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: फिर चले लू के थपेड़े, पारा 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: फिर चले लू के थपेड़े, पारा 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Tue, 05 Apr 2022 01:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़े मरुस्थलीय क्षेत्र थार और ब्लूचिस्तान के गर्म क्षेत्र से आने वाली पछुवा हवाएं और सूरज की सीधी पड़ने वाली किरणों की वजह से सोमवार को चमड़ी झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसूनी बारिश की कोई उम्मीद न होने से भीषण गर्मी का सिलसिला 12 अप्रैल तक चल सकता है। अप्रैल की पहली छमाही में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी इस बार रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं।
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने दिन में 11 बजे से लेकर दो बजे तक के समय को सबसे ज्यादा गंभीर बताया है। इस बीच तापमान 40 से बढ़कर 42 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान गर्म हवाओं के तेज चलने की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बारिश नहीं होने की वजह से अभी धूल भरी आंधियां भी नहीं चल रही हैं। तापमान अगले कुछ दिनों तक लगातार बढ़ेगा। दोपहर के समय बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार कानपुर मंडल सहित मध्य और पश्चिमी यूपी के अलावा उत्तरी राजस्थान में अप्रैल की पहली छमाही के दौरान प्री मानसून गतिविधि की कोई उम्मीद नहीं है। इस बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय तक पहुंच सकते हैं, लेकिन वे पहाड़ियों पर बारिश जैसी कोई गतिविधि अभी नहीं होगी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच बलूचिस्तान, मध्य पाकिस्तान और थार रेगिस्तान से शुष्क हवाएं प्रदेश में जारी रहेंगी। इससे लू चलेगी।
पिछले वर्ष का सर्वाधिक पारा
42.5 डिग्री सेल्सियस (29 अप्रैल को)
पिछले वर्ष का सर्वाधिक पारा
42.5 डिग्री सेल्सियस (29 अप्रैल को)