फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: घर में घुसकर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, महिलाओं ने थाना घेर काटा हंगामा

Mon, 02 Nov 2020 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Nov 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
UP: SP leader arrested for molestation and murderous attack by entering house
सपा नेता के परिवार की महिलाओं ने थाने में किया हंगामा - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी को महिला से मारपीट, जबरन घर में घुस कर छेड़छाड़, जानलेवा हमले के आरोप में रविवार रात को शमसाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें एहतियातन मेरापुर थाने में रखा है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


 
UP: SP leader arrested for molestation and murderous attack by entering house
हंगामा कर रही महिलाओं को समझाते अधिकारी - फोटो : amar ujala
पुलिस सपा नेता के अन्य नामजद साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। जिले में हालात तनावपूर्ण बने हैं। पुलिस की सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर भी नजर है। इस सब के बीच सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष के परिवार की तमाम महिलाओं ने शमसाबाद थाने का घेराव कर लिया। पुलिस ने थाने का गेट बंद कर लिया। महिलाएं थाने के सामने ही जमी हुई हैं। कुछ युवकों के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें डंडे फटकार कर खदेड़ दिया है।

 
UP: SP leader arrested for molestation and murderous attack by entering house
सपा नेता - फोटो : amar ujala
बता दें कि सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ एक महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तहरीर में जमीन पर कब्जे को लेकर घर में घुस कर पीटने और अभद्रता का आरोप महिला ने लगाया था। सपा जिलाध्यक्ष व उनके साथियों का बाइक पर असलहे लेकर जाते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने सीओ कायमगंज की निगरानी में सपा जिलाध्यक्ष व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: SP leader arrested for molestation and murderous attack by entering house
थाने में हंगामा करती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : amar ujala
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी डॉ. अनिल मिश्र से 29 अक्तूबर को शिकायत की थी। आरोप लगाया कि मकान के पीछे सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी कुछ भूमाफिया के साथ प्लाटिंग करने की फिराक में हैं। वह उसके मकान के बीच से रास्ता मांग रहे हैं। 28 अक्तूबर की देर रात जिलाध्यक्ष पांच साथियों संग हाथों में असलहे लेकर उनके घर में घुस आए थे।

 
विज्ञापन
UP: SP leader arrested for molestation and murderous attack by entering house
चप्पे चप्पे पर तैनात की गई फोर्स - फोटो : amar ujala
उनके साथ मारपीट की, विरोध पर तमंचा मुंह में रखकर फायर किया, मगर मिस हो गया। उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान सपा नेता और उनके साथी असलहे लेकर बाइक से जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर रविवार देर शाम थाने में सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed