फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पीसीएस 2018: किसान के बेटे ने पीसीएस में पाई चौथी रैंक, बुंदेलखंड का बढ़ाया मान, देखें तस्वीरें

Fri, 11 Sep 2020 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Sep 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
UP PCS 2018: Jalaun's boy gets fourth rank in PCS, see photos
पत्नी आरती के साथ विपिन कुमार शिवहरे - फोटो : amar ujala
पीसीएस 2018 की परीक्षा में प्रदेश में टॉप-5 में स्थान बनाकर चौथा स्थान हासिल करने वाले एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी विपिन शिवहरे ने बुंदेलखंड का मान बढ़ाया है। विपिन ने कहा कि आयोग में चयनित होकर अहसास हुआ कि ईमानदारी कभी खत्म नहीं हो सकती। आयोग ने ही ईमानदारी का पाठ सिखाया है। अब आगे भी अपनी सेवाओं में  ईमानदारी और पारदर्शिता बरतने का प्रयास रहेगा।


 
UP PCS 2018: Jalaun's boy gets fourth rank in PCS, see photos
विपिन कुमार शिवहरे (लाल टी शर्ट में) - फोटो : amar ujala
इस समय विपिन वर्तमान में भोपाल के एजी ऑफिस में बतौर आडिट आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। विपिन ने बताया कि उन्होंने नौकरी की शुरुआत 2010 में पन्ना स्थित एसबीआई की शाखा में बतौर क्लर्क की थी। भरोसा था कि एक दिन पीसीएस में चयन जरूर होगा। विपिन ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के शिशु मंदिर में हुई थी।

 
UP PCS 2018: Jalaun's boy gets fourth rank in PCS, see photos
पड़ोसियों को मिठाई खिलाती मां - फोटो : amar ujala
इसके बाद एट कस्बे के भगवती प्रसाद इंटर कालेज से आठवीं तक, फिर कोंच कस्बे के एसआरपी इंटर कालेज से हाईस्कूल और उरई के सरस्वती इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद बुंदेलखंड विवि से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। एयरफोर्स में भी चयन हुआ था, लेकिन मेडिकल में अनफिट हो गए थे। बैंक की नौकरी के बाद रेलवे में भी कुछ समय तक काम किया। बोले, कहीं पूरा मन नहीं लग सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP PCS 2018: Jalaun's boy gets fourth rank in PCS, see photos
विपिन की मां भाई और पिता - फोटो : amar ujala
पीसीएस की तैयारी करते हुए 2013 से भोपाल के एजी दफ्तर में कार्य करना शुरू कर दिया। यहां सीनियर आनंद श्रीवास्तव ने भी पीसीएस की तैयारी के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में आईएएस और पीसीएस में व्याप्त भ्रष्टाचार के सवाल पर विपिन का जवाब था कि अभी वे कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। इतना जरूर कहेंगे कि उनका आयोग से चयन हुआ तो उन्हें नहीं लगता कि ईमानदारी समाप्त हो रही है। वह अपने जीवन में जिस क्षेत्र में कार्य करेंगे, पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे।

 
विज्ञापन
UP PCS 2018: Jalaun's boy gets fourth rank in PCS, see photos
खेत में काम करते विपिन के पिता - फोटो : amar ujala
बधाइयों का तांता, दरवाजे पर आतिशबाजी
विपिन के पीसीएस में चयनित होने की सूचना उनके अमीटा स्थित घर पहुंची तो घरवालों की खुशी का ठिकाना न रहा। मां कुसुमा और पिता चेतराम की आंखें नम हो गईं। इसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पड़ोस की महिलाएं कुसुमा को बधाई देने पहुंच गईं। भीड़ देख भाई सुनील मिठाई लेने दुकान की ओर दौड़ गए। दरवाजे पर गांव के युवाओं की भी भीड़ इकट्ठी होने लगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed