हमीरपुर में भाई से दस लाख रुपये की सुपारी लेकर उसकी बहन की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी भाड़े के हत्यारे को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इनामी चतुर सिंह उर्फ चतुरभुज सिंह उर्फ त्रिभुवन सिंह उर्फ बाबा उर्फ कालिया को एसटीएफ ने कर्नलगंज पुलिस के साथ मिलकर लाल इमली के पीछे वाली गली से धर दबोचा।
उसके खिलाफ कानपुर और हमीरपुर में अपहरण, हत्या, लूट और गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं 13 मामले दर्ज है। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
2 of 6
hamirpur murder
- फोटो : amar ujala
एसटीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमीरपुर में धर्मेंद्र यादव ने 10 लाख रुपये में अपनी बहन अमन की हत्या की सुपारी घाटमपुर के जलाला गांव निवासी चतुर सिंह को दी थी।
चतुर ने साथी वीर सिंह व कल्लू यादव के साथ मिलकर साजिश के तहत अमन, उसके पति सूरज व दो बच्चों को चित्रकूट दर्शन के बहाने ले गया था। कार में ही परिवार पर हमला बोला था। वारदात के बाद उसके साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि चतुर फरार था।
3 of 6
आरोपी चतुर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एक लाख का घोषित किया था इनाम
हमीरपुर पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। जांच में पता चला कि चतुर मध्य प्रदेश के भिंड व मुरैना के बीहड़ में छिपा है। वह किसी की हत्या की साजिश रच रहा है और उसी संबंध में किसी से मिलने कानपुर आ रहा है। एसटीएफ के मुताबिक, सटीक सूचना पर एसटीएफ ने कर्नलगंज पुलिस के साथ कर्नलगंज क्षेत्र के लालइमली के पीछे वाली सड़क से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
4 of 6
Hamirpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के मुताबिक चतुर सिंह मूल रूप से कानपुर देहात के सिकंदरा थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव का रहने वाला है। चतुर सिंह पर कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर जिले में गैंगस्टर, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट, लूट समेत कई गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हैं। वहीं, महिला अमन के दूसरी शादी करने से आहत भाई ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए बहन की सुपारी दी थी।
5 of 6
Hamirpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोस में किराएदार बनकर रहा... फिर रची साजिश
साजिश के तहत त्रिभुवन गुजैनी निवासी सूरज के पड़ोस में किराएदार बनकर रहने लगा था। परिवार का भरोसा जीतने के बाद 21 सितंबर को चतुर, सूरज उसकी पत्नी अमन, बेटे रामजी व बेटी परी को किराए की कार से चित्रकूट ले गया था। कार में उसने साथियों की मदद से परिवार पर हमला बोला। सूरज ने चलती कार से कूदकर जान बचाई, जबकि अमन की हत्या कर शव हमीरपुर में झाड़ियों में फेंक दिया था। बेटे को अधमरा कर रास्ते में फेंका था और बेटी परी को भी रास्ते में छोड़कर भाग गए थे।