{"_id":"5fb6ca9d8ebc3e9bf733cf5b","slug":"up-junior-engineer-sexual-abuse-case-who-arrested-by-cbi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस जेई को सीबीआई ने किया गिरफ्तार वो बच्चों को घर में बुला करता था घिनौनी हरकत, कमरे से मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस जेई को सीबीआई ने किया गिरफ्तार वो बच्चों को घर में बुला करता था घिनौनी हरकत, कमरे से मिला ये सामान
Fri, 20 Nov 2020 11:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
आरोपी जेई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का यौन शोषण करने वाले जेई आरोपी रामभवन (जवाहर नगर, नरैनी, बांदा) को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के उप अधीक्षक श्रीभगवान ने गुरुवार को यहां विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में दी अर्जी में ये बात बताई। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास 10 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, सेक्स ट्वायज (खिलौने), 6 मेमोरी कार्ड, 6 पेन ड्राइव, एक डिजिटल वीडियो रिकार्डिंग कैमरा और 8 लाख 27 हजार 650 रुपये बरामद हुए हैं। पेन ड्राइव में 34 वीडियो और 679 फोटोग्राफ मिले हैं। अप्राकृतिक संभोग संबंधी यह सामग्री विभिन्न जगहों पर भेजता था।
आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया और वेबसाइट पर भी देता था। इसके लिए वह अलग-अलग आईडी इस्तेमाल करता था। यह भी बताया कि आरोपी रामभवन तीन मोबाइल फोन (नंबर 9984139420, 9695181880, 8299117964) इस्तेमाल करता था। यह भी बताया कि आरोपी रामभवन चित्रकूट और बांदा तथा आसपास क्षेत्रों में यह अपराध करता था। इस अनैतिक कार्य में उसके सहयोगी भी शामिल रहे हैं। इनके नाम आरोपी को मालूम हैं।
आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
जेई रामभवन ऐसी घिनौनी करतूतें करता था, इस पर न तो पड़ोसियों को यकीन हो रहा है और न ही दफ्तर के लोगों को। इनका कहना है सीधे स्वभाव का दिखने वाला रामभवन ऐसा होगा, इसकी हम लोगों ने कल्पना तक नहीं की थी। बताया कि वह किसी से खास मतलब नहीं रखता था। उसका परिवार शहर के एसडीएम कालोनी में किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेई रामभवन की पेशी के दौरान कोर्ट में तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
कुछ बच्चों ने बताया कि जेई के घर में उसके मोबाइल पर हम गेम खेलते थे। करीब 50 बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर देश और विदेश में बेचने के आरोपी जेई रामभवन की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश होने के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं। सीबीआई इस मामले में दो नवंबर से ही छानबीन कर रही है। इसके बाद से ही उसके पड़ोसी और दफ्तर के लोग उसके बारे मे चर्चा तो करते हैं, सार्वजनिक रूप से कुछ कहने से इनकार करते हैं।
विज्ञापन
बच्चों के योन शोषण का आरोपी अवर अभियंता रामभवन
- फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग स्थित कार्यालय में उसके सहयोगी भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बमुश्किल अधिशासी अभियंता बीबी सिंह ने बताया कहा कि अनैतिक कार्य में लिप्त होने की जानकारी पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जेई रामभवन को निलंबित कर दिया गया है। उसके पहले के कार्यों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया कि सीबीआई टीम जेई को साथ ले गई है।