फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विधायकों की बल्ले-बल्ले', दिवाली से पहले योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Sun, 28 Oct 2018 08:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
up Government raises Rs 50 lakhs in legislative fund
विधायक निधि में 50 लाख रुपये का इजाफा
प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही विधायकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। शासन ने विधायक निधि में 50 लाख रुपये का इजाफा करके विधायकों के चेहरे खिला दिए हैं। बड़ी बात यह है कि दिवाली से पहले विधायक निधि की दूसरी किश्त भी जारी कर दी है। विधायकों का कहना है कि निधि बढ़ने से क्षेत्र में विकास कार्य कराने में दिक्कतें नहीं आएंगी। 


 
up Government raises Rs 50 lakhs in legislative fund
डेमो पिक
विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को अभी तक सालाना डेढ़ करोड़ की धनराशि क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए मिलती थी। विधायकों द्वारा लगातार निधि में बढ़ोत्तरी करने का दबाव सरकार पर डाला जा रहा था। अब जाकर शासन ने उनकी मांग पर गौर किया और निधि में 50 लाख रुपये की वृद्धि कर दी। नए आदेश के तहत इस वित्तीय वर्ष से ही विधायकों को क्षेत्र के विकास के लिए सालाना दो करोड़ रुपये मिलने लगेंगे।
up Government raises Rs 50 lakhs in legislative fund
डेमो पिक
तीन माह पहले शासन ने पहली किश्त के रूप में 75 लाख रुपये प्रत्येक विधायक को जारी किया था। उस समय मनमाफिक बढ़ोत्तरी न होने से विधायकों को मायूसी हाथ लगी थी। अब योगी सरकार ने दूसरी किश्त के रूप में प्रत्येक विधायक को 1 करोड़ 25 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। निधि में वृद्धि का लाभ विधानसभा और विधानपरिषद दोनों के सदस्यों को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि विधायक निधि बढ़ने के बाद विधायकों को क्षेत्र में विकास कार्य कराने में दिक्कतें नहीं आएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
up Government raises Rs 50 lakhs in legislative fund
डेमो पिक
शासन ने विधायक निधि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ कर दी है। दूसरी किश्त के रूप में 125 लाख रुपये प्रत्येक के नाम से जारी हो गए हैं। जल्द ही विधायकों से प्रस्ताव मांगने का आदेश पीडी डीआरडीए को दिया जाएगा। जिससे समय पर विकास कार्य शुरू हो सकें। -- प्रेमरंजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed