उन्नाव में पूर्व मंत्री दिवंगत मनोहर लाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बस रूपी रथ पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने जिले से एक बार फिर चुनावी शंखनाद किया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने इसी तरह रथ यात्रा निकालकर जिले से चुनाव का श्रीगणेश किया था। उस चुनाव में सपा को जनता का पूरा समर्थन मिला था और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। 2022 में फिर विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में पूर्व पशुधन मंत्री दिवंगत मनोहर लाल की जयंती कार्यक्रम में अखिलेश के रथ से आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। अखिलेश का यह कदम एक सोची समझी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। सपा के लिए जिला हमेशा ही लकी रहा है। अखिलेश किसी भी प्रकार का चुनावी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने बुधवार को जनता की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। वहीं रथ से आने पर सफलता मिलने के पूर्व के टोटके को भी आजमाने की कोशिश की है।
यूपी इलेक्शन 2022: जिस जिले से चुनावी शंखनाद कर अखिलेश 2012 में बने थे सीएम वहीं से फूंका बिगुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन