फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Block Pramukh Chunav: हमीरपुर इटावा में सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, फायरिंग

Sat, 10 Jul 2021 01:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Jul 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav: SP-BJP workers fight, vandalize vehicles, stone pelting, firing in Hamirpur
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: हमीरपुर में भाजपा सपा समर्थकों में बवाल - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। मतदान के दौरान कई जगह बवाल और फायरिंग की भी सूचना आ रही है। हमीरपुर और इटावा में सपा भजपा समर्थकों में हिंसक झड़प हुई है। कई राउंड फायरिंग भी हुई है। पुलिस ने भी आंसू गैस फायरिंग की है। स्पेशल पुलिस बुलाई गई है। वहीं इटावा से भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस की कहासुनी भी हुई है। हमीरपुर के सुमेरपुर विकासखंड में ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए हो रहे मतदान के दौरान सपा व भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दो वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ सपा प्रत्याशी समेत उनका बीडीसी भाई घायल हो गया। हालांकि मामले को शांत करा पुलिस ने प्रत्याशी व उनके भाई को मतदान स्थल में प्रवेश कराया। जिले में ब्लाॅक प्रमुख पद को लेकर सुमेरपुर का चुनाव सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां चुनाव को लेकर शुक्रवार रात से सरगर्मियां तेज हैं। जहां जालौन के एट थानाक्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय में रुके सपा प्रत्याशी जयनारायन सिंह यादव के समर्थक बीडीसी सदस्यों के साथ मारपीट की गई।

UP Block Pramukh Chunav: SP-BJP workers fight, vandalize vehicles, stone pelting, firing in Hamirpur
पुलिस ने पटकी लाठियां - फोटो : amar ujala
साथ ही चार सदस्यों को भी मौके से उठा लिया गया। इसके बाद शेष सदस्यों व प्रत्याशी को थाने में बैठाए रखा गया। शनिवार सुबह सभी को वहां से छोड़ दिया गया। वहीं सुमेरपुर विकासखंड परिसर में मतदान शुरू होते ही सबसे पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूजा सिंह 11 बीडीसी सदस्यों के साथ मतदान को पहुंची।

 
UP Block Pramukh Chunav: SP-BJP workers fight, vandalize vehicles, stone pelting, firing in Hamirpur
सपा प्रत्याशी के भाई को भाजपा समर्थकों ने पीटा - फोटो : amar ujala
वहीं बाद में सपा समर्थित प्रत्याशी जयनरायन सिंह यादव अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों के साथ मतदान को जा रहे थे। तभी हाईवे पर श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के पास मौजूद भाजपा समर्थकों से सपा समर्थकों की झड़प होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav: SP-BJP workers fight, vandalize vehicles, stone pelting, firing in Hamirpur
पुलिस ने किया लाठी चार्ज - फोटो : amar ujala
जिसमें सपा प्रत्याशी की स्कॉर्पियो व भाजपा समर्थक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा सपा प्रत्याशी जयनरायन व उनके बीडीसी भाई राजनारायन के भी चोटें आई। वहीं पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी रही। बाद में समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए।

 
विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav: SP-BJP workers fight, vandalize vehicles, stone pelting, firing in Hamirpur
बवालियों को दौड़ाती पुलिस - फोटो : amar ujala
सपा समर्थकों को जहां तपोभूमि के पास रोक दिया गया। वहीं भाजपा समर्थक गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने डटे रहे। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी व उनके भाई को मतदान परिसर में प्रवेश कराया गया। हालांकि अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed