फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: भाजपा-सपा में मारपीट व पथराव, जिसे जो अकेला मिला उसे पीटा, देखें तस्वीरें

Fri, 09 Jul 2021 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Jul 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Block Chief Election 2021: Fighting and stone pelting in BJP-SP, one who got alone was beaten
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान हुआ था बवाल - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में प्रमुख पद के लिए हर ब्लाक में गदर हुआ। भाजपा और सपा समर्थकों ने एक-दूसरे को जहां पाया, हमला बोल दिया। मारपीट, पथराव से हड़कंप मचा रहा। सदर ब्लाक के नामांकन कक्ष में घुसकर सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक को पीट दिया गया। प्रपत्र फाड़ दिए गए। बाहर दोनों पक्षों में पथराव हुआ। पुलिस अपने बचाव की भूमिका में रही। हसेरन, उमर्दा, जलालाबाद, गुगरापुर, सौरिख, तालग्राम, छिबरामऊ में भी परिसर और बाहर दोनों जगह समर्थकों में मारपीट, पथराव हुआ। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में खुलकर कार्य करने का आरोप मढ़ा। वहीं भाजपा ने निष्पक्ष चुनाव होने का दावा किया है। सौरिख और हसेरन में हवाई फायरिंग की गई। वाहनों के शीशे तोड़े गए। मारपीट और पथराव में सपा और भाजपा, दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं। सौरिख में दो दरोगाओं को भी पत्थर लगने से मामूली चोट लगी है। सदर ब्लाक में नामांकन के लिए सुबह से ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा ब्लाक परिसर के भीतर और बाहर हो गया। पुलिस ने रास्ता बैरिकेड कर लोगों को रोका।


 
Block Chief Election 2021: Fighting and stone pelting in BJP-SP, one who got alone was beaten
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बवाल - फोटो : amar ujala
इसी बीच दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भीतर पहुंचे। इनमें मारपीट हो गई। इसका पता चलते ही दोपहर करीब 12 बजे सपा का हुजूम पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, मुन्ना दरोगा, कलीम खान, नीलू यादव की अगुवाई में पहुंच गया। पुलिस से नोकझोंक कर कई सपाई ब्लाक परिसर में दाखिल होने लगे। अंदर से पुलिस ने गेट बंद कर दिया। गेट पर धक्कामुक्की हुई। इसी बीच भाजपा का अंगौछा पहने भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसजीवन को सपाइयों ने धुन दिया।  

 
Block Chief Election 2021: Fighting and stone pelting in BJP-SP, one who got alone was beaten
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बवाल - फोटो : amar ujala
इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। सपाइयों ने भाजपाइयों को और भाजपाइयों ने सपाइयों को पीटा। पथराव हुआ। पुलिस ने लाठी पटकी लेकिन बचाव की मुद्रा में। सदर के नामांकन कक्ष में सपा प्रत्याशी अजय कुमार दोहरे के प्रस्तावक देवेंद्र यादव को नामांकन कक्ष के भीतर पीट दिया गया। इन्हें कुछ लोग घसीटते हुए बाहर तक ले आए। नामांकन पत्र के दो सेट फाड़ डाले। इसके बाद पूरे दिन यह सिलसिला चला। यहां भाजपा से रामूू कठेरिया और सपा से अजय कुमार दोहरे ने पर्चा दाखिल किया। दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच का काम हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Block Chief Election 2021: Fighting and stone pelting in BJP-SP, one who got alone was beaten
मारपीट करते सपा भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध जीतने की ओर
कन्नौज में नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले के आठ ब्लाकों में छह पर निर्विरोध होना तय है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नामांकन पत्र अवैध पाए जाने की वजह से कन्नौज सदर में रामू कठेरिया, जलालाबाद में प्रतिभा दोहरे, तालग्राम में सुमन सिंह, सौरिख में कपूरी देवी बाथम, हसेरन में सीमा देवी (सभी भाजपा प्रत्याशी) का निर्विरोध होना तय है।

 
विज्ञापन
Block Chief Election 2021: Fighting and stone pelting in BJP-SP, one who got alone was beaten
पथराव के दौरान भागते लोग - फोटो : amar ujala
बाकी जगह शुक्रवार को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ होगी। वहीं छिबरामऊ में दो नामांकन वैध पाए गए हैं। यह बादाम पाल और इनकी पत्नी सुषमा पाल हैं। इससे यहां भी एक नाम वापसी से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो जाएंगी। उमर्दा में चार और गुगरापुर में दो प्रत्याशी होने की वजह से मतदान की नौबत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed