फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नावः दिल्ली जाने के लिए किशोरी ने मांगी सुरक्षा, राहुल गांधी समेत इन नेताओं से हो सकती है मुलाकात

Mon, 07 May 2018 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Unnao rape victim can meet many leaders including Rahul Gandhi
पीड़िता
उन्नावः भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे किशोरी से दुष्कर्म व किशोरी के पिता की हत्या के आरोपों की जांच में सीबीआई की सक्रियता बरकरार है। रविवार को सीबीआई ने किशोरी की मां के एक बार फिर बयान दर्ज किए। 



 
Unnao rape victim can meet many leaders including Rahul Gandhi
कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता
किशोरी ने रविवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दो दिन के लिए दिल्ली जाने की अनुमति के साथ ही पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पिछले दिनों इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग युवा विंग के लोगों ने किशोरी व उसके परिवार से मुलाकात की थी। इन्होंने 9 मई को किशोरी व उसके परिवार को दिल्ली बुलाया था।

 
Unnao rape victim can meet many leaders including Rahul Gandhi
कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता
दिल्ली में किशोरी की यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा अन्य लोगों से मुलाकात हो सकती है। मुस्लिम लीग यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव सीके सुबेर ने मंगलवार को किशोरी से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao rape victim can meet many leaders including Rahul Gandhi
पीड़िता
मुस्लिम लीग ने अपने खर्चे पर पीड़िता व परिवार को दिल्ली लेकर जाने की बात बताई है। किशोरी के मुताबिक विधायक के लोग उसे या उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे दिल्ली जाने के लिए 8 से 10 अप्रैल तक अनुमति और पुलिस सुरक्षा की मांग की है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में किशोरी ने बताया कि उसने इसकी जानकारी सीबीआई को भी दे दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed