फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांड में पीड़िता बालिग या नाबालिग साबित करेगी सीबीआई, अाप भी जानिए क्या है सच

Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
unnao bjp mla rape case take new turn
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के नाबालिग होने को लेकर उठाए जा रहे सवालों और पीड़िता की ओर से दिखाई जा रही टीसी को गलत बताए जाने के मामले में भी सीबीआई ने जांच तेज की है। सीबीआई को इस बिंदु पर भी 21 मई को हाईकोर्ट में जवाब देना है।


 
unnao bjp mla rape case take new turn
कुलदीप सिंह सेंगर
भाजपा विधायक पर पाेक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के परिजनों ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए रायबरेली जिले के एक स्कूल से कक्षा पांच पास करने की टीसी कोर्ट में दाखिल की थी। टीसी रायबरेली के बीएसए की ओर से भी प्रमाणित है। विधायक पक्ष से इस टीसी को फर्जी बताते हुए माखी थाना के एक गांव स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से दिए गए पीड़िता के शैक्षिक प्रमाणपत्र में उसे बालिग दिखाया गया है।

 
unnao bjp mla rape case take new turn
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई ने इस प्रकरण की हकीकत सामने लाने के लिए जांच तेज की है। सीबीआई ने किशोरी के नाना को तलब किया है। किशोरी की मां का कहना है कि बेटी ने केजी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई अपनी ननिहाल रायबरेली में रहकर पूरी की है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। स्कूल की टीसी नाना ने ही निकलवाकर भेजी थी। सीबीआई शनिवार को किशोरी के नाना से पूछताछ कर सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao bjp mla rape case take new turn
कुलदीप सिंह सेंगर
किशोरी की मां की ओर से पति (किशोरी के पिता) की मौत होने के बाद 9 अप्रैल को एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर माखी थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई, पुुलिस की ओर से अब तक एफआईआर से बाहर या अज्ञात में शामिल किए गए सभी आरोपियों को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं।

 
विज्ञापन
unnao bjp mla rape case take new turn
कुलदीप सिंह सेंगर
इनमें किशोरी के पिता के साथ मारपीट करने वालों में विधायक के भाई के दो अन्य साथी व पुलिस कर्मी, दो अंगरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा घायल पिता का इलाज कराए बगैर षड़यंत्र कर जेल भिजवाने वालों में दो आरोपी और 11 जून 2017 को किशोरी के साथ हुई घटना में शामिल आठ अज्ञात में चार महिलाएं शामिल हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed