फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांड: BJP विधायक के बाद अब इन पर गिरेगी CBI की गाज, चप्पे-चप्पे पर है नजर

Wed, 18 Apr 2018 06:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
unnao rape case inquiry by cbi team
डेमाे पिक
उन्नाव रेप कांड की जांच सीबीअाई के पास पहुंचते ही सबसे पहले भाजपा विधायक पर इसकी गाज गिरी। माखी थाना अाैर उन्नाव जिला अस्पताल भी सीबीअाई के कहर से नहीं बच सका। अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे सीबीअाई की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। 

 

 


 

unnao rape case inquiry by cbi team
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता
उन्नाव गैंगरेप व हत्या के राज खंगाल रही सीबीआई की जांच का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। आरोपी विधायक के करीबी व घटना की जांच में शामिल अधिकारियों को भी सीबीआई ने रडार पर लिया है। सूत्रों का दावा है कि करीबी व अधिकारियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ट्रेस कर आरोपी विधायक व करीबियों के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 
unnao rape case inquiry by cbi team
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता
इससे करीबियों ने मोबाइल पर बातचीत से दूरी बनाकर लोगों से सीधे मिलकर मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। किशोरी के गैंगरेप व उसके पिता की मौत की जांच कर रही सीबीआई छठवें दिन भी जिले में डेरा डाले रही। किशोरी से पूछताछ करने के अलावा अधिकारियों ने किशोरी व उसकी मां के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao rape case inquiry by cbi team
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई से आरोपी विधायक के करीबियों की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। विधायक के अलावा उनके करीबियों पर सीबीआई ने नजरें गढ़ा दी है। सूत्रों का दावा है कि सीबीआई विधायक के करीबियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ट्रेस कर साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा घटना की जांच में शामिल अधिकारियों के मोबाइल नंबर के कॉल रिकार्ड जुटाए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
unnao rape case inquiry by cbi team
रेप पीड़िता
जांच में कॉल रिकार्ड का सबूत सीबीआई के लिए काफी अहम होगा। मोबाइल नंबर ट्रेस होने से आरोपी विधायक के करीबियों व संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मचा है। विधायक के करीबियों ने मोबाइल पर बातचीत से दूरी बनाकर लोगों से सीधे मिलकर घटना व अन्य बिंदुओं पर राय शुमारी कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि अगले 24 घंटे में विधायक के कई करीबी सीबीआई की हिरासत में होंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed