फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: घटना से कुछ देर पहले मुख्य आरोपी ने दोस्त से फोन पर की थी बात, सामने आया ये सच

Sat, 07 Dec 2019 03:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Dec 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Unnao Petrol Case: Shortly before the incident, the main accused spoke to a friend over the phone
पुलिस ने सभी आराेपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को आग से जलाने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम के दोस्त अभिषेक को भी उठाया है। शिवम की गांव में रहने वाले इस दोस्त से घटना से कुछ देर पहले मोबाइल पर बात हुई थी। अभिषेक के पूछताछ के आधार पर उसके एक और साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  


 
Unnao Petrol Case: Shortly before the incident, the main accused spoke to a friend over the phone
घटनास्थल पर पुलिस एवं अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने पीड़िता का नाम किया सार्वजनिक
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचे आईजी एसके भगत ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। अपने बयान में उन्होेंने दुष्कर्म पीड़िता का नाम लेते हुए कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर डाला। बयान सार्वजनिक होते ही अधिकारियों ने  मीडिया को जानकारी देने के इरादे से नाम लेने की सफाई दी। 

 
Unnao Petrol Case: Shortly before the incident, the main accused spoke to a friend over the phone
आईजी ने पीड़िता का नाम किया सार्वजनिक - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त के निर्देश गठित हुई एसआईटी 
दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डालकर जलाए जाने की घटना ने तूफान खड़ा दिया। कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो लखनऊ से अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आईजी के बाद गुरुवार दोपहर तीन बजे पीड़िता के गांव पहुंचे मंडलायुक्त  मुकेश मेश्राम ने भी डीएम और आईजी समेत अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Petrol Case: Shortly before the incident, the main accused spoke to a friend over the phone
मौके पर जांच करती फॉरेसिंक टीम - फोटो : अमर उजाला
वह आरोपियों के घर भी गए और परिवार के लोगों से पूछताछ की। मंडलायुक्त  ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी विक्रांतवीर को एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित करने के निर्देश दिए। एसपी ने एएसपी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।

 
विज्ञापन
Unnao Petrol Case: Shortly before the incident, the main accused spoke to a friend over the phone
देर रात पीड़िता को दिल्ली भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
इसमें एसओ बिहार अजय कुमार त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, स्वॉट, सर्विलांस प्रभारी विकास पांडेय, भगवंतनगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव, व सर्विलांस सेल में तैनात मोहम्मद जब्बार को टीम में शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed