{"_id":"5d518a798ebc3e6cb47b43d7","slug":"unnao-misdeed-victim-s-car-accident-case-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता कार हादसे की रिपोर्ट 14 को कोर्ट में दाखिल करेगी सीबीआई, हुआ ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता कार हादसे की रिपोर्ट 14 को कोर्ट में दाखिल करेगी सीबीआई, हुआ ये खुलासा
Tue, 13 Aug 2019 08:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Aug 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए कार हादसे की जांच पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीबीआई को दी गई समय सीमा बुधवार शाम यानी 14 जुलाई को पूरी हो रही है। लगातार कई दिनों तक शहर से विधायक के गांव तक जांच और हादसे की रिपोर्ट में नामजद लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार ट्रक से टकराने के बाद
- फोटो : अमर उजाला
जांच रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख नजदीक आते ही रिपोर्ट में नामजद लोगों की धड़कने बढ़ गईं हैं। सोमवार को दिन में कई बार सीबीआई के आने की सूचना सोशल मीडिया और लोगों की बीच चलती रही। हालांकि यह अफवाह ही निकली। रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही दुष्कर्म पीड़िता की कार में 28 जुलाई को रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थानाक्षेत्र एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी जबकि पीड़िता और उसके अधिवक्ता महेंद्र सिंह की हालत गंभीर है। दोनों का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पीड़िता के चाचा ने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने और परिवार को आए दिन जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशाेरी
- फोटो : amar ujala
जिसमें विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई मनोज सेंगर, नजदीकी विनोद मिश्रा, दुष्कर्म के मुकदमे में विधायक की सह आरोपी शशि सिंह के पति हरिपाल सिंह, बेटे नवीन सिंह, विधायक के करीब कोमल सिंह, नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह और अधिवक्ता अवधेश सिंह को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद सीबीआई को इस घटना की जांच पूरी कर 14 जुलाई को शाम तक जांच रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। इस दौरान सीबीआई की टीमों ने लगातार जांच और नामजद आरोपियों से पूछताछ की है। जैसे जैसे रिपोर्ट दाखिल होने का समय नजदीक आ रहा है। विधायक पक्ष के लोगों की धड़कने तेज होती जा रही हैं। सोमवार को भी सीबीआई के आने की चर्चा तेज रही।