फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारियों की मौत 'हत्या या हादसा', पुल में फंसा मिला पांचवां शव, सीबीआई जांच की मांग

Tue, 23 Oct 2018 08:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Oct 2018 08:17 PM IST
सार

- घर वालों के अनुसार रिवाल्वर, पचास हजार रुपये व चेन-अंगूठी गायब
- शव मिलने के बाद घटना को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगा विराम 

विज्ञापन
Unnao merchants die murder or accident found dead in the bridge body of fifth trader
डेमो पिक

उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर एक सप्ताह पहले शारदा नहर में गिरी कार में सवार व्यापारियों में पांचवें व्यापारी का शव मंगलवार सुबह घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर सफीपुर कोतवाली  क्षेत्र में लिलौरी नहर पुल में फंसा मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। मृतक के कपड़ों में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 1590 रुपये मिले हैं। उसके रिवाल्वर का कहीं पता नहीं चला। शव मिलने के बाद घटना को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लग गया।  


 

Unnao merchants die murder or accident found dead in the bridge body of fifth trader
डेमो पिक

बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला चौधराना निवासी सराफा व प्रापर्टी कारोबारी चौधरी संजय सिंह उर्फ संदीप 16 अक्तूबर की रात कस्बे के ही व्यापारी रामजी गुप्ता, सूरज गुप्ता, बबलू उर्फ  अजय और मिथुन देवंशी के साथ रामलीला देखने के लिए हरदोई जिले के संडीला स्थित गल्लामंडी जाने के लिए निकले थे। संडीला मार्ग पर गोसाकुतुब गांव के निकट कार शारदा नहर में मिली थी। चार व्यापारियों के सव मिल गए थे। कार मालिक व्यापारी संजय सिंह का कहीं पता नहीं चल रहा था।

Unnao merchants die murder or accident found dead in the bridge body of fifth trader
डेमो पिक

घरवाले हादसे को साजिश बताकर उच्चस्तरीय जांच की मांग भी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह सफीपुर के लिलौरी पुल के फाटक में व्यापारी का शव फं सा मिला। सफीपुर कोतवाल राघवन कुमार ने शव पानी से बाहर निकलवाया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। संजय का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी शोभा के अलावा एक बेटा यश है। वह दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां मीरा व अन्य परिजन बेहाल हैं। भाई मोहित सिंह का कहना है कि संजय का रिवाल्वर, 50 हजार रुपये और चेन-अंगूठी नही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao merchants die murder or accident found dead in the bridge body of fifth trader
डेमो पिक
बालू से गला चोक, फेफडे़ सड़ गए
मृतक चौधरी संजय सिंह का मंगलवार को ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला बालू से चोक पाया गया। दोनों फेफडे़ भी सड़े मिले हैं। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कराया है। बांगरमऊ कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि आवश्यकता हुई तो विसरा की भी जांच कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
Unnao merchants die murder or accident found dead in the bridge body of fifth trader
डेमो पिक
40 किलोमीटर के दायरे मिले पांचों शव 
 कार सवार सभी व्यापारियों के शव 40 किलोमीटर के अंतराल में पड़े मिले। इसमें सूरज गुप्ता का शव गुरुवार को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर गोसवा नहर पुल के पास, रामजी गुप्ता का शव घटनास्थल से 40 किलोमीटर दूर माखी थानाक्षेत्र के पवई गांव से गुजरी शारदा नहर में पाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed