फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनेकता में एकता की मिसाल गोकुल अपार्टमेंट

Mon, 15 Jan 2018 01:51 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 01:51 PM IST
सार

- साल 1996 में बनकर तैयार हो गया था सिविल लाइंस स्थित गोकुल अपार्टमेंट
- सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए अपार्टमेंट में लगा है सायरन सिस्टम 

विज्ञापन
Unity in Gokul Apartment kanpur
गोकुल अपार्टमेंट कानपुर
अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति ‘अपार्टमेंट की दुनिया’ में आज हम आपको ले जा रहे हैं कानपुर शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में बने गोकुल अपार्टमेंट में। साल 1996 में बनकर तैयार हुआ यह अपार्टमेंट अनेकता में एकता की मिसाल है। यहां पर हर त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। फिर वह चाहे दिवाली-होली हो या ईद। यहां एक भी ईसाई परिवार नहीं रहता है, लेकिन क्रिसमस भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

 40 फ्लैट और 14 बंगलों की इस सोसाइटी का माहौल ऐसा है कि ईद की दावतें हिंदू परिवार देते हैं और होली-दिवाली पर मुंह मीठा कराते मुस्लिम परिवार नजर आते हैं।  क्रिसमस पर यहां रहने वाली जैसमिन शाह और पंकज चावला शाम होते ही सैंटा क्लॉज बनकर परिसर में रहने वाले सभी बच्चों को गिफ्ट बांटते हैं। सन् 1997 से लोगों ने यहां आकर रहना शुरू कर दिया था, तबसे हर त्योहार को खुशी के साथ मनाने का सिलसिला जारी है। 
 

गोकुल अपार्टमेटं की विशेषताएं

Unity in Gokul Apartment kanpur
गोकुल अपार्टमेंट कानपुर
अपार्टमेंट में हिंदू, मुस्लिम, पारसी, जैन आदि समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पूरे कैंपस में पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां 24 घंटे बिजली, पानी की व्यवस्था है। पावर बैकअप के लिए जनरेटर लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सायरन सिस्टम लगाया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में इसे बजाकर लोगों को सतर्क कर दिया जाता है। अपार्टमेंट कैंपस में डबल सिक्योरिटी रूम की व्यवस्था कर रखी गई है। 
 
 

अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ खास लोग

Unity in Gokul Apartment kanpur
गोकुल अपार्टमेंट कानपुर
गोकुल अपार्टमेंट में शहर के कई बड़े कपड़ा कारोबारी, डॉक्टर, फाइनेंशियल एडवाइजर, टेनरी मालिक, एक्सपोर्टर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। सुपर हाउस ग्रुप में डायरेक्टर विनय सानंद, व्यवसायी संतोष जैन, कपड़ा व्यवसायी राम चरन बेरीवाल, फिजीशियन डॉ. राहुल कपूर, प्रोफेसर संजय सक्सेना, डेल मॉन्टे ग्रुप के डिस्ट्रीब्यूटर आदिल बैरमजी, बुद्धसेन स्वीट्स के संजय गुप्ता, कपड़ा व्यवसायी सूर्य प्रकाश तोषनीवाल, सुपारी व्यवसायी आनंद डालमिया, सेलो ग्रुप के सुपर स्टॉकिस्ट राजू शाह, टेनरी मालिक तारिक जमाल आदि गोकुल अपार्टमेंट के बहुत पुराने निवासी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा और महिलाएं भी आगे

Unity in Gokul Apartment kanpur
गोकुल अपार्टमेंट कानपुर
अपार्टमेंट में रहने वाली फैशन डिजाइनर अनुश्री, दिशा, तनय, संयम, उजहर अली, अक्षय शाह समेत तमाम युवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं। 
 

 

विज्ञापन

सोसाइटी वालों के अपने विचार....

Unity in Gokul Apartment kanpur
गोकुल अपार्टमेंट कानपुर
हमारे अपार्टमेंट में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं। यहां का माहौल इतना अच्छा है कि कोई एक बार यहां आने के बाद कहीं और रहने के लिए जाना नहीं चाहता। -------------------अनूप नवेटिया, अध्यक्ष-गोकुल अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी 

मैं पिछले 20 साल से हर तीज-त्योहार और खासकर दीपावली पर अपार्टमेंट को खुद अपने हाथों से सजा रहा हूं और मुझे इस बात का बेहद गर्व है कि मैं इस सोसाइटी का हिस्सा हूं। यहां सभी धर्मों का सम्मान पूरी शिद्दत के साथ किया जाता है। ----------------------- मोहम्मद सयानी, उपाध्यक्ष-गोकुल अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी  


इस अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां के रहने वाले लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। समाजसेवा के कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले किसी भी परिवार का कोई भी काम हो हर कोई एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। -----------------राजीव शाह, सचिव- गोकुल अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी 


अपार्टमेंट में हर साल कई बड़े कार्यक्रम होते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लंच व डिनर की व्यवस्था सोसाइटी की ओर से कराई जाती है। हमारी कमेटी मजबूत है और सभी का तालमेल बहुत अच्छा है। ------------बरकत सयानी, सह सचिव- गोकुल अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी

हमारे अपार्टमेंट में कभी भी व्यवस्थाओं को लेकर कोई परेशानी नहीं होती। किसी भी प्रकार का कोई मेंटिनेंस या खर्च हो आपस में सलाह- मशविरा करके तय कर लिया जाता है। खर्चों के ब्यौरे पर पूरी पारदर्शिता बरती जाती है। -------------------अल्का नवेटिया, कोषाध्यक्ष- गोकुल अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी   

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed