फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी के लिए परेशान लोग हो जाएं सावधान! 

Wed, 23 May 2018 08:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 23 May 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
unemployed Be careful Millions of fraud in the name of job in Kanpur
डेमो पिक

नौकरी के लिए परेशान लोग सावधान हो जाएं। अगर कोई अनजान शख्स आपको रुपयों के बदले नौकरी का लालच दे रहा है तो जरा धैर्य के साथ उसकी बातों और रवैये को समझें। आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास न करें नहीं तो जमा रकम भी चली जाएगी। यूपी के कानपुर में मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर कल्याणपुर निवासी एक युवक से धोखेबाजों ने लाखों रुपये हड़प लिए। काफी समय इंतजार करने के बाद भी जब कहीं नौकरी नहीं लगी तो युवक ने अपने रुपये वापस मांगे। रुपये वापस ना मिलने पर युवक ने कल्याणपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

 

unemployed Be careful Millions of fraud in the name of job in Kanpur
डेमो पिक

कल्याणपुर न्यू अशोक नगर गूबा गार्डन निवासी आदर्श पटेल मर्चेंट नेवी में नौकरी करते थे। इसी दौरान ईरान में आदर्श की मुलाकात दिल्ली निवासी लोकेश से हुई थी। लोकेश ने आदर्श को अच्छी पोस्ट का लालच देते हुए कहा कि मैं इससे अच्छी जगह और ज्याद पैसों में तुम्हारी नौकरी लगवा सकता हूं। यह बात आदर्श ने अपने परिजनों से कही। इसपर परिजन झट से तैयार हो गए।

unemployed Be careful Millions of fraud in the name of job in Kanpur
डेमो पिक

आदर्श ने लोकेश को जब परजनों के राजी होने की बात बताई और मिलने के लिए कहा तो उसने अपैल में आने की बात कही। जब लोकेश कानपुर आया तो आदर्श ने अपने दो दोस्तो पांडू नगर निवासी अमन त्रिपाठी और न्यू शिवली रोड निवासी जगत पाल से मिलवाया। इस पर जगत और अमन ने लोकेश से नौकरी लगवाने की बात कही। आदर्श ने बताया कि लोकेश ने उससे चार लाख रुपये और बाकी दोनों से पांच-पांच लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
unemployed Be careful Millions of fraud in the name of job in Kanpur
डेमो पिक

जब काफी समय तक जगत और अमन की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने आदर्श से रुपये वापस करने के लिए कहा। आदर्श ने लोकेश से रुपये मांगे तो वह भड़क गया। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। आदर्श, अमन और जगत ने लोकेश के खिलाफ 14 लाख रुपये की धोखधड़ी की तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed