फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानून न मानने वालों को दिया अल्टीमेटम, अब होगी सख्ती: योगी

Sat, 25 Nov 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to those who do not believe in the law: Yogi
तेलियानी ब्लाक के सामने चुनावी जनसभा का संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर में एक चुनीवी सभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने प्रदेश के अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कानून को न मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Ultimatum to those who do not believe in the law: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
तेलियानी में आयोजित जनसभा में सीएम योगी के मुख्य निशाने पर सपा ही रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाली पुलिस भर्ती सपा सरकार की तरह जाति और चेहरा देखकर नहीं, बल्कि योग्यता और क्षमता के मानक पर होगी। अराजकतत्वों को चेताया कि कानून पर विश्वास नहीं करोगे तो पुलिस और प्रशासन सख्ती से निपटेगा। साथ ही कहा कि हमारी सरकार का मकसद विकास को हर दरवाजे तक पहुंचाना है। 
Ultimatum to those who do not believe in the law: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाषण की शुरुआत केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं से की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बात ही नहीं, काम भी करती है। हमने अवैध बूचड़खाने बंद कराए। आठ महीने में प्रदेश सरकार ने इतना काम कर दिया है, जितना कभी नहीं हुआ। पिछली सरकारों ने नगरीय क्षेत्र की सुविधाआें को ध्वस्त किया, अब भाजपा उसे ठीक कर रही है। गांव से आने वाला शहर में मकान बनवा लेता है, लेकिन उसे बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ultimatum to those who do not believe in the law: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
हमारी सरकार ने कुछ ही महीने में ग्रामीण क्षेत्र में 47 हजार स्थानों पर सौर ऊर्जा लाइट के साथ-साथ 30 लाख निशुल्क विद्युत कनेक्शन बांटे हैं। उन्होंने कहा कि सपा दम भरती रही कि उसने पांच साल में 19 हजार आवास दिए, जबकि हमारी सरकार ने महज आठ महीने में आठ लाख जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराएं हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक हर छत विहीन परिवार को पक्की छत देना है। 
विज्ञापन
Ultimatum to those who do not believe in the law: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम ने कहा प्रदेश सरकार जल्द ही 42 हजार सिपाही और पांच हजार उपनिरीक्षकों की भर्ती करने जा रही है। बोले, यकीन मानिए इस भर्ती में चेहरा और जाति नहीं देखी जाएगी। योग्यता और क्षमता के आधार पर भर्ती होगी। नई औद्योगिक नीति से बेरोजगारों और नौजवानों को जोड़कर रोजगारपरक बनाया जाएगा। हर शहर की समस्या बन चुके जाम पर कहा इससे समय और श्रम की बर्बादी होती है। ज्यादा तेल जलने से सरकार की सब्सिडी बेकार चली जाती है। इससे भी निजात दिलाया जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed