{"_id":"61ad9b0983582d067b2f0c4a","slug":"triple-murder-sister-said-the-family-was-aware-of-the-doctor-s-whims-the-police-was-searching-for-the-real-reason-for-the-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: बहन बोली, डॉक्टर की सनक से वाकिफ था परिवार, हत्या की असल वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: बहन बोली, डॉक्टर की सनक से वाकिफ था परिवार, हत्या की असल वजह तलाश रही पुलिस
Mon, 06 Dec 2021 10:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
triple murder: डिप्रेशन बता डॉक्टर ने किया पत्नी और दो बच्चों का कत्ल
- फोटो : amar ujala
कानपुर में हुए तिहरे हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घटना के बाद से दहशत में हैं। घटना में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हत्यारा डॉ. सुशील कुमार सनकी स्वभाव का था। उसके स्वभाव के कारण न तो रिश्तेदार घर आते थे और न ही बच्चों के मित्र। वह अक्सर उल्टी सीधी हरकत करता था। यहां तक की बेटे से भी अक्सर गलत व्यवहार करता था। डॉक्टर की बहन शारदा ने बताया कि भाभी चंद्रप्रभा ने एक बार फोन कर कहा था कि हमेशा ये (सुशील) उल्टी सीधी हरकतें करता है। बेटी खुशी के साथ उसका बर्ताव अच्छा है, लेकिन शिखर से अक्सर उल्टा सीधा कहता है। हरकतों की वजह से ही बच्चों के कोई दोस्त घर नहीं आते हैं।
triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा के साथ डॉक्टर सुशील
- फोटो : amar ujala
डॉक्टर बच्चों को कहीं आने जाने भी नहीं देता था
शारदा ने बताया कि रिश्तेदारों से फोन पर कभी भी सुशील ने अच्छे से बात नहीं की। बच्चों को रिश्तेदारों के घर भी नहीं जाने देता था। उसकी सनक से पूरा परिवार वाकिफ था। पर सनक इस कदर बढ़ जाएगी कि तीनों को मार डालेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। ये कहते हुए शारदा की आंखों से आंसू छलक उठे।

kanpur triple murder: ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला
- फोटो : amar ujala
हत्या की असल वजह तलाश रही पुलिस
डॉ. सुशील क्या पत्नी पर शक करता था जो हत्याकांड की वजह बना? इस सवाल का जवाब पुलिस खोज रही है। पुलिस मान रही है कि इस तथ्य में दम नहीं है कि डॉक्टर अवसाद ग्रस्त था जिसके चलते उसने हत्या की। अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, यानी की वह तीन हत्याओं को अंजाम देकर कहीं छिपा हुआ है।

kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
डॉक्टर की खंगाली जाएगी बैंक डिटेल
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को डॉक्टर की बैंक डिटेल खंगाली जाएगी, पत्नी व दोनों बच्चे के फोन भी एक्सपर्ट से खुलवाए जाएंगे ताकि सुराग मिल सके।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को डॉक्टर की बैंक डिटेल खंगाली जाएगी, पत्नी व दोनों बच्चे के फोन भी एक्सपर्ट से खुलवाए जाएंगे ताकि सुराग मिल सके।
विज्ञापन
कानपुर में डॉक्टर ने की पत्नी बच्चों की हत्या
- फोटो : amar ujala
ड्राइवरों, प्रोफेसर और नौकरानी से हुई पूछताछ
पुलिस ने कॉल डिटेल निकालने के बाद उन सभी लोगों से पूछताछ की जो डॉ. सुशील के नजदीकि थे। इसके अलावा घर में काम करने वाली नौकरानी, दोनों चालकों और कॉलेज के प्रोफेसरों से भी पूछताछ हुई। हालांकि कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।