{"_id":"593167be4f1c1bac0dbdcdb7","slug":"tried-suicide-with-wife-and-five-years-old-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी मुलाजिम बीवी-बच्चे के साथ मरने चला था, ...और यूं मच गया हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी मुलाजिम बीवी-बच्चे के साथ मरने चला था, ...और यूं मच गया हड़कम्प
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के विकास भवन के बाहर परिवार के आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बीवी-बच्चे के साथ एक सरकारी मुलाजिम मरने चला। उसने पहले अपने ऊपर और फिर अपने पांच साल के बच्चे और बीवी पर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर वहां भयंकर अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
गौरव सिंह
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यह मामला कानपुर का है। दो महीने पहले सरकारी पद से सस्पेंड किए गए एक युवक ने शुक्रवार को कानपुर विकास भवन के सामने पहुंचकर अपनी पत्नी व पांच साल के बच्चे समेत आत्मदाह का प्रयास किया। इसका नाम गौरव सिंह है।
पेट्रोल में भीगे बच्चे के कपड़े बदलते हुए
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विकास भवन के सुरक्षाकर्मियों ने गौरव को उस वक्त पकड़ लिया जब वह अपने ऊपर मिट्टी का ताल डालकर खुद को आग के हवाले करने जा रहा था। विकास भवन में उस समय निगरानी समीति की बैठक चल रही थी जिसमें सांसद मुरली मनोहर जोशी, डीएम सोहेल सिंह, सीडीओ अरुण कुमार ,विधायक महेश त्रिवेदी व सांसद देवेंद्र सिंह भोले आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में मंत्रियों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
युवक मंत्री जी से मिलने पहुंचा था लेकिन उसे भीतर नहीं जाने दिया गया। इस पर उसने यह खतरनाक कदम उठ लिया। युवक का आरोप है कि पदबहाली के लिए अफसरों ने सत्तर हजार रुपए की मांग की थी जिसमें से वह साठ हजार रुपए उन्हें दे चुके था लेकिन इसके बावजूद उसे ज्वॉइनिंग लेटर नहीं मिला।
अफसरों की टालमटोल से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया। युवक की पत्नी पम्मी और पांच साल का बेटे का नाम आरव है। बताया जा रहा है कि फिलहाल युवक को नियुक्ती पत्र देकर भेद दिया गया है। लेकिन साथ ही मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए है। कहा गया है जो भी इस मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अफसरों की टालमटोल से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया। युवक की पत्नी पम्मी और पांच साल का बेटे का नाम आरव है। बताया जा रहा है कि फिलहाल युवक को नियुक्ती पत्र देकर भेद दिया गया है। लेकिन साथ ही मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए है। कहा गया है जो भी इस मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।