फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत का मच्छर: डेंगू से तीन और मौतें, अब तक 104 लोग गंवा चुके हैं जान

Mon, 18 Nov 2019 05:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Nov 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Three people died due to dengue in kanpur
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में डेंगू से तीन और मरीजों की मौत हो गई। पारा लुढ़कने के बावजूद टाइगर (एडीज) खत्म नहीं हो रहे। महामारी का रूप ले रहे डेंगू से अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है और स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारी रविवार को अवकाश मनाते रहे। शहर में न तो कहीं एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ और न ही स्वास्थ्य शिविर लगा।
Three people died due to dengue in kanpur
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग डेंगू से सिर्फ तीन मौतें ही स्वीकार कर रहा है। यही कारण है कि वह इसकी भयावहता को उतनी गंभीरता से नहीं ले रहा है। डेंगू से जान गंवाने वाले छह अन्य मरीजों को रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोच रहा है। अभी उनके रिकॉर्ड देखकर यह जांच की जा रही है कि उन्हें वास्तव में डेंगू था या नहीं।
Three people died due to dengue in kanpur
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
पनकी के गंगागंज निवासी बबलू के बेटे रिक्की (27) को चार दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले रात में हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उर्सला में भर्ती कराया। जांच में डेंगू होने का पता चला था। उर्सला से 16 तारीख को सुबह उसे हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three people died due to dengue in kanpur
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
हैलट के मेडिसिन वार्ड में जगह न होने की वजह से परिजनों ने उसे हैलट से ले जाकर पनकी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसी तरह ललौली (फतेहपुर) निवासी शिवमोहन (50) डेंगू की वजह से मल्टी ऑर्गन फेल्योर का शिकार हो गए। हैलट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Three people died due to dengue in kanpur
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
बिंदकी (फतेहपुर) निवासी राजरानी (53) को बुखार आने पर गांव के डॉक्टर को दिखाने के बाद एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू होने का पता चला। उन्हें सेप्टीसीमिया के साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। हैलट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के तमाम नर्सिंगहोमों में डेंगू और उस जैसे लक्षणों वाले मरीज बड़ी संख्या में भर्ती हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed