फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंगों का दुस्साहस, पुलिस पर हमला: पतारा में तीसरी बार हुई है घटना, वर्चस्व में चली हैं गोलियां, दहशत का महौल

Tue, 16 May 2023 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 May 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
the miscreant shot constable, police arrested the accused in eight hours, incident happened for the third time
hamirpur crime - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र का पतारा गांव आपराधिक गतिविधियों को लेकर खासा चर्चित रहता है। रविवार को हुई पुलिस टीम पर हमले की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी दो बार पुलिस पर हमले किए जा चुके है। इसके अलावा वर्चस्व को लेकर रंजिश काफी पहले से चली आ रही है।



रविवार को दबिश देने गए पतारा चौकी इंचार्ज पर पतारा गांव निवासी अपराधी शंभू कुशवाहा ने फायर कर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस पर हमले की पहली घटना नहीं है।

करीब 34 वर्ष पूर्व कुरारा थाने के दारोगा के साथ मारपीट हुई थी। वहीं करीब 15 वर्ष पूर्व सिपाहियों से रायफल छीन ली गई थी। इसके अलावा बेतवा नदी में चलने वाली मौरंग खदानों के संचालन के लिए रास्ते को लेकर वसूली का विवाद अक्सर होता रहता है। वर्चस्व की लड़ाई में कई बार यहां गोलियां चल चुकी है।

the miscreant shot constable, police arrested the accused in eight hours, incident happened for the third time
hamirpur crime - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आठ घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी डा. दीक्षा शर्मा की सूझबूझ के चलते आरोपी को पुलिस ने आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की थी। जिसमें सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह, एसओजी प्रभारी सुरेश कुमार सैनी व कुरारा निरीक्षक पवन कुमार पटेल को लगाया गया।

the miscreant shot constable, police arrested the accused in eight hours, incident happened for the third time
hamirpur crime - फोटो : अमर उजाला

तमंचा, पांच कारतूस और पांच खोखा बरामद
टीमों ने अपने दल बल के साथ गांव की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह करीब चार बजे पतारा नैठी मार्ग पर आरोपी शंभू कुशवाहा को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, पांच कारतूस और पांच खोखा बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
the miscreant shot constable, police arrested the accused in eight hours, incident happened for the third time
hamirpur crime - फोटो : अमर उजाला

गांव में फैली दहशत
गांव में आरोपी शंभू कुशवाहा द्वारा उपनिरीक्षक को गोली मारने से ग्रामीणों में दहशत है। इसके चलते लोगों में भय व्याप्त है। उसके खिलाफ कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2005 में अवैध शराब बेचने व 2015 में मारपीट व गाली गलौज का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
the miscreant shot constable, police arrested the accused in eight hours, incident happened for the third time
hamirpur crime - फोटो : अमर उजाला

दबिश देने के दौरान पुलिस पर किया हमला
कुरारा थानाक्षेत्र के गांव पतारा में दबिश देने गए दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश शंभू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पैरों में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घायल दरोगा का कानपुर में इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed