उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में राजमिस्त्री राजेश प्रजापति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजेश की हत्या उसी के साथी मजदूर ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयोग हुए डंडे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Unnao Murder: पत्नी से अवैध संबंधों का था शक, दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या, CDR से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
आरोपी बोला- पत्नी से मिलना अच्छा नहीं लगता था
हत्यारोपी सुरेंद्र ने बताया कि राजेश जब भी शिववती से मिलने आता था तो उसे अच्छा नहीं लगता था। उधर, शिववती की सुरेंद्र से भी नजदीकियां थीं। शिववती के पति गंगाराम को राजेश और पत्नी की नजदीकियों की जानकारी थी। सुरेंद्र ने गंगाराम को अपने झांसे में लिया और हत्या की साजिश रच डाली।
जंगल में खींच ले गए थे आरोपी
बुधवार को राजेश प्रजापति घर से भिटवा के जंगल के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे सुरेंद्र ने उसके सिर पर पीछे से डंडे से वार कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। फिर शिववती और उसके पति गंगराम के साथ मिलकर उसे बेहोशी की हालत में जंगल में खींच ले गए।
जांच शुरू करते ही हुआ खुलासा
वहां उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने के साथ चाकू से हमला किया। इससे उसकी बायीं आंख बाहर निकल आई थी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इन्हीं आरोपियों पर शक जताते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उसी आधार पर जांच शुरू हुई और घटना का खुलासा हो गया।
हत्यारों ने डंडों से पीटा, धारदार हथियार से किए वार
राजमिस्त्री घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। गुरुवार सुबह उसका गांव से छह किमी दूर जंगल में मिला। खून से सना एक डंडा भी घटनास्थल पर मिला है। मृतक के चेहरे पर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। हत्यारे ने बायीं आंख भी निकाल दी।