फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना ड्राइवर के चलेगी कार, हर चीज होगी स्मार्ट, कुछ ऐसी है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक

Fri, 30 Nov 2018 12:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
The car will run without the driver, everything will be smart
डेमो पिक
अब आपकी गाड़ी बगैर ड्राइवर के भी चल सकेगी। जी हां, यह सब संभव होगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की तकनीक के जरिए। यह जानकारी हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कानपुर (एचबीटीयू) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में लखनऊ यूनिवर्सिटी के सीनियर प्रोफेसर डॉ. बृजेंद्र सिंह ने दी। वह ‘इंटेलीजेंट कंप्यूटिंग, कम्यूनिकेशन एंड डेटा साइंसेज’ पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

 

The car will run without the driver, everything will be smart
डेमो पिक

उन्होंने बताया कि इंटेलीजेंट कंप्यूटिंग के क्षेत्र में काफी तेज शोध हो रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को मिलने में सहूलियत बढ़ जाएगी। इसके पूर्व विवि के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार से छात्रों और शिक्षकों को सीखने को मिलेगा।

The car will run without the driver, everything will be smart
डेमो पिक
यहां कार्यक्रम संयोजक प्रो. रघुराज सिंह, प्रो. एसयू सिद्दीकी, प्रो. आरके शुक्ला, प्रो. एके सिंह, डॉ. राशि अग्रवाल, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. अनीता यादव, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. नरेंद्र कोहली, डॉ. करुणाकर सिंह, डॉ. मनोज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
The car will run without the driver, everything will be smart
डेमो पिक
सब होगा स्मार्ट, नेट से चलेगी दुनिया
कार्यक्रम संयोजक और कंप्यूटर नेटवर्क के विशेषज्ञ प्रो. रघुराज सिंह ने बताया कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के जरिए सबकुछ स्मार्ट होगा। मतलब कुर्सी से लेकर फ्रीज, वाशिंग मशीन यहां तक की दीवारों को भी स्मार्ट बनाया जा सकेगा। आपको वह सारी सुविधाएं मिल सकेंगी जो एक कंप्यूटर और मोबाइल फोन में होती हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि डेटा शेयरिंग के क्षेत्र में भी काम जारी है।
विज्ञापन
The car will run without the driver, everything will be smart
डेमो पिक
क्लाउड कंप्यूटिंग के खूब फायदे
विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्लाउड रैक कंपनी की निशा मिघलानी ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए आप कितना भी अधिक डेटा न केवल सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि उसका कभी भी प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको हर तरह की डेटा सर्विस कंपनी की तरफ से भी प्रोवाइड कराई जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed