फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरमाला से पहले स्टेज पर दूल्हे ने कर दी ये अजीब हरकत, दुल्हन बोली मंद बुद्धि है ये, नहीं करूंगी शादी

Fri, 11 Dec 2020 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Dec 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
The bridegroom started doing strange acts on the stage, the bride said she has low intelligence, I will not marry
दुल्हन - फोटो : amar ujala
दूल्हे के मंद बुद्धि होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे बरात बिना दुल्हन के बैरंग वापस हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पर दोनों पक्षों में पंचायत होने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

कस्बा के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित लाला लाल बिहारी धर्मशाला में बुधवार को हरदोई जनपद के उदरा गांव से बरात आई थी।
The bridegroom started doing strange acts on the stage, the bride said she has low intelligence, I will not marry
दुल्हन - फोटो : amar ujala
बैंडबाजे के साथ बारात चढ़ने के बाद पंडित ने द्वारचार की रस्म कराई। बराती नाश्ता व भोजन कर रहे थे। जयमाल की रस्म के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। इस बीच दूल्हे के हावभाव देख लड़की पक्ष की महिलाओं को शंका हो गई। महिलाओं ने युवती की मां से कहा कि दूल्हा अजीब हरकतें कर रहा है।

The bridegroom started doing strange acts on the stage, the bride said she has low intelligence, I will not marry
दुल्हन - फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी पर लड़की की मां व अन्य परिजनों ने स्टेज पर जाकर दूल्हे से बातचीत की। इधर दुल्हन जयमाल हाथ में लेकर स्टेज पर चढ़ने वाली थी, तो महिलाओं ने दूल्हे के मंद बुद्धि का होने की बात कही। इस पर युवती ने भी शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The bridegroom started doing strange acts on the stage, the bride said she has low intelligence, I will not marry
दुल्हन - फोटो : amar ujala
युवती की मां ने बताया कि दूल्हा ठीक न होने पर भी बरात न लौटे। इसके लिए दूल्हे के छोटे भाई से शादी का प्रस्ताव दिया गया। रिश्ता तय होने के बाद दूल्हे का छोटा भाई ही उससे फोन पर बात करता था। स्वयं से शादी के प्रस्ताव पर छोटा भाई तैयार नहीं हुआ। तो बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
The bridegroom started doing strange acts on the stage, the bride said she has low intelligence, I will not marry
दुल्हन - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि सूचना पर वह रात एक बजे धर्मशाला पहुंचे थे। लड़की के दूल्हे से विवाह करने से मना करने के बाद दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। शादी डेढ़ माह पूर्व तय हुई थी। सहमति न बनने पर बरात बैैरंग वापस चली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed