फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terrorist Habibul: आतंकी हबीबुल ने पांच राज्यों में सक्रियता कबूली, आठ के नाम बताए, साजिश भी स्वीकारी

Thu, 18 Aug 2022 06:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Aug 2022 06:36 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Habibul admitted to activism in five states, also named eight
Terrorist Habibul - फोटो : अमर उजाला

जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हबीबुल इस्लाम समेत तीन आतंकियों को एटीएस ने बुधवार से 12 दिनों के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया। हबीबुल ने पूछताछ में बेबाकी के साथ आतंकी होने की बात कबूली। उसने पांच राज्यों यूपी, झारखंड, महाराष्ट्र, कश्मीर और गुजरात में अपने से जुड़े लोगों की सक्रियता की भी पुष्टि की है। आठ लोगों के नाम भी बताए हैं। एटीएस उससे मिली जानकारी के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।



एटीएस ने 12 अगस्त को सहारनपुर से जैश के आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया था। नदीम से मिली जानकारी के आधार पर 14 अगस्त को एटीएस ने फतेहपुर निवासी हबीबुल उर्फ सैफुल्ला को पकड़ा था। दोनों को एटीएस ने बुधवार से कस्टडी रिमांड पर लिया है। सुबह 11 बजे दोनों लखनऊ जेल से बाहर निकले गए। एटीएस दोनों को अपने दफ्तर ले गई। कई घंटे तक लगातार पूछताछ की।

Terrorist Habibul admitted to activism in five states, also named eight
Terrorist Habibul - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक हबीबुल ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से ऐसी गतिविधियों के बारे में इंटरनेट के जरिये जानकारी लेता रहा था। वह आतंकी संगठनों से प्रभावित था। क्योंकि वह भारत को इस्लामिक देश बनाने का सपना देख रहा था। करीब ढाई साल पहले वह सोशल मीडिया के जरिये आतंकी संगठन के ग्रुपों से जुड़ गया। उसने पांच राज्यों के कुछ लोगों के नाम बताए हैं। उसका दावा है कि वह भी उसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एटीएस अब इनका सत्यापन करने में जुट गई है।

Terrorist Habibul admitted to activism in five states, also named eight
एनआईए - फोटो : सोशल मीडिया

एनआईए कर सकती है जांच

एटीएस की शुरुआती जांच में गिरफ्तार आतंकियों का जैश से संबंध समाने आया है। एटीएस के पास पुख्ता साक्ष्य हैं। देशद्रोह, विधि विरुद्ध क्रिया कलाप जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा चुका है। ऐसे में केस एटीएस की जांच पूरी होने के बाद एनआईए के पास पहुंच सकता है। हालांकि वर्तमान में केस की विवेचना एटीएस ही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist Habibul admitted to activism in five states, also named eight
आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला और नुपुर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

अपमान बर्दाश्त नहीं, इसलिए मारने की रची साजिश
एटीएस की जांच में सामने आया था कि ये आतंकी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। फिदायीन हमले के लिए युवाओं की तलाश में जुटे थे। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में जब दोनों से पूछताछ हुई, तो उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़े किसी भी चीज को कोई अपमान करेगा, तो वह जीने लायक नहीं रहेगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसलिए मारने की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन
Terrorist Habibul admitted to activism in five states, also named eight

युवाओं की फौज तैयार कर रहा था हबीबुल
जांच में सामने आया कि हबीबुल के संपर्क में अधिक संख्या में युवा थे। कुछ फतेहपुर, कानपुर, प्रयागराज के भी हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आगे की तफ्तीश में इस बिंदु पर तफ्तीश जारी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed