फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: हबीबुल के मोबाइल से खुले कई राज, आतंकी संगठनों के 100 से अधिक वीडियो मिले, पाकिस्तान जाने का था प्लान

Wed, 17 Aug 2022 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Aug 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Habibul More than 100 videos of terrorist organizations found from Habibul phone
आतंकी हबीबुल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
जैश से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम के मोबाइल से आतंक संबंधी 100 से अधिक वीडियो मिले हैं। अधिकतर वीडियो अलकायदा व आईएसआईएस आतंकी संगठन के हैं। इन संगठनों के सरगना व अन्य प्रमुख आतंकियों के भड़काऊ व नफरती भाषणों के हैं। एटीएस ने इन सभी वीडियो को इकट्ठा कर साक्ष्य के तौर पर केस की विवेचना में शामिल किया है। हबीबुल इन वीडियो को अपने करीबियों को भेजकर उनको भी आतंक की दुनिया में धकेलने की कोशिश में जुटा था। एटीएस को हबीबुल के पास एक मोबाइल और उसी की आईडी पर लिया गया सिम मिला था। चूंकि वह वर्चुअल आईडी इस्तेमाल करता था, इसलिए उसको यकीन था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा। एटीएस ने जब मोबाइल खंगाला तो उसमें सौ से अधिक वीडियो मिले। इसमें ओसामा बिन लादेन समेत अन्य मोस्ट वांटेड आतंकियों के वीडिया हैं। 
Terrorist Habibul More than 100 videos of terrorist organizations found from Habibul phone
आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला और नुपूर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में हबीबुल ने बताया कि वह यह वीडियो देखकर खुश होता था। खासतौर पर भारत के खिलाफ जो आतंकी जहर उगलते थे उनके वीडियो वह अपने पास संभाल कर रखता था।
Terrorist Habibul More than 100 videos of terrorist organizations found from Habibul phone
Terrorist Habibul - फोटो : अमर उजाला
आतंकी हमलों की एक एक जानकारी मिली
भारत में हुए आतंकी हमलों से संबंधित भी तमाम वीडियो उसके पास मिले। इसमें मुंबई हमले के वीडियो भी शामिल हैं। यहां तक कि कब कहां और कौन सा आतंकी हमला हुआ है, इसका ब्योरा भी उसके पास से मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist Habibul More than 100 videos of terrorist organizations found from Habibul phone
आतंकी हबीबुल के पास मिला चाकू और अन्य सामान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जिस टेलीग्राम ग्रुप से वह जुड़ा हुआ था उसमें भी इस तरह के वीडियो साझा किए जाते थे। बाकायदा आदेशित किया जाता था कि वह इन वीडियो अपने लोगों में शेयर करें। उनको अपने साथ जोड़ें। 
विज्ञापन
Terrorist Habibul More than 100 videos of terrorist organizations found from Habibul phone
Terrorist Habibul - फोटो : अमर उजाला
जाना चाहता था पाकिस्तान
हबीबुल के अनुसार पाकिस्तानी हैंडलर उसको ट्रेनिंग के लिए बुला रहा था। उसके बाद वह लौटकर भारत में दहशगर्दी फैलाता। एटीएस की जांच में पता चला कि हबीबुल के पास पासपोर्ट नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed