फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: तेजी से बढ़ रहा तापमान, अब झेलिए गर्मी का सितम 

Thu, 17 May 2018 10:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 May 2018 10:53 AM IST
सार

- उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बादल छंटे, इस महीने 45 तक जा सकता है तापमान

विज्ञापन
temperature growing Fast, be careful
डेमाे पिक
आंधी-बारिश के बाद तापमान फिर से ऊपर चढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि मई के महीने में सामान्य तापमान 35 डिग्री होना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने तापमान 45 तक जा सकता है। 
temperature growing Fast, be careful
डेमाे पिक
इस सप्ताह के शुरू में पुरवैया हवा चली, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। आंधी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इसके दो दिन बाद से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगी, जिससे बादल छंट गए। इसकी वजह से तापमान में उछाल आया।
 

 

temperature growing Fast, be careful
डेमाे पिक
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में तेजी से बढ़त होती है। इन दिनों उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे हवा में नमी का असर कम होने से गर्मी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर 26.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं नमी में करीब 11 प्रतिशत गिरावट आई है। एक दिन पहले की अपेक्षा हवा की रफ्तार में भी कमी आई।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तापमान....

temperature growing Fast, be careful
डेमाे पिक
अधिकतम- 40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.2 डिग्री सेल्सियस

 

विज्ञापन

गर्मी में बीमार होने से खुद को बचाएं 

temperature growing Fast, be careful
डेमाे पिक

- कमरे में तापमान का संतुलन बनाएं रखें। 
- धूप में ज्यादा समय के लिए न रहें। 
- मौसमी फल खूब खाएं।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें, पानी पर्याप्त मात्रा में पिए। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed