फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दबोचा गया चोरों का सरदार', कबूलीं 40 से ज्यादा चोरियां, चोरी का माल देख 'हक्का-बक्का रह गए सभी'

Thu, 17 May 2018 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 May 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
gang of thieves arrested by police with five hundred grams gold and fifteen kg silver jewelery
दो ज्वैलर्स समेत पांच गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः नौबस्ता में दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला पूर्व किराएदार अरवेंद्र रजक उर्फ बासू शातिर चोर निकला। उसने शास्त्री नगर में गन हाउस मालिक के घर समेत कई थाना क्षेत्रों में कीं 40 से ज्यादा चोरियां कबूलीं। पुलिस ने उसकी पत्नी और एक साथी समेत दो ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार किया है।

gang of thieves arrested by police with five hundred grams gold and fifteen kg silver jewelery
दो ज्वैलर्स समेत पांच गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश - फोटो : अमर उजाला

एसपी साउथ रवीना त्यागी ने नौबस्ता थाने में प्रेसवार्ता करके बताया कि 9 मई की रात अरवेंद्र ने पुराने विवाद में सबक सिखाने के लिए अपने तीन साथियों संग मिलकर राजीव नगर में वीरेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पुलिस टीम को मुख्य आरोपी अरवेंद्र के पत्नी और साथियों संग सैनिक चौराहे पर होने की जानकारी मिली।

gang of thieves arrested by police with five hundred grams gold and fifteen kg silver jewelery
दो ज्वैलर्स समेत पांच गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी करके आतरी, ग्वालियर निवासी अरवेंद्र, उसकी पत्नी पूजा उर्फ प्रीति, गोहद, भिंड (मध्यप्रदेश) निवासी उसके साथी मनोज और ज्वैलर्स नौबस्ता के सैनिक चौराहे के संजय वर्मा (बालाजी ज्वैलर्स) व चकेरी चिश्तीनगर के आकाश वर्मा (आकाश ज्वैलर्स) को धर दबोचा। पूछताछ की गई तो अरवेंद्र ने मनोज के साथ ग्वालियर के रामू और राजू के साथ घटना को अंजाम देने की बात कबूली। रामू और राजू की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gang of thieves arrested by police with five hundred grams gold and fifteen kg silver jewelery
दो ज्वैलर्स समेत पांच गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश - फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों ज्वैलर्स चोरों से चोरी का माल खरीदते थे। पकड़े गए ज्वैलर्स से पूछताछ में ही पता चला कि अरवेंद्र तो चोरों का सरदार है। फिर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो अरवेंद्र ने 25 फरवरी को शास्त्री नगर में गन हाउस मालिक गजेंद्र सिंह के घर समेत बर्रा, नौबस्ता, बिधनू और चकेरी थाना क्षेत्र में 40 से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गजेंद्र के घर से चोरी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की। सोने-चांदी के दर्जनों जेवर, कैश, एक तमंचा, कारतूस भी बरामद किए। अरवेंद्र की पत्नी चोरी का माल ठिकाने लगाने में मदद करती थी। एसपी साउथ ने बताया कि पांचों के खिलाफ चोरी और माल बरामदगी की धाराओं में कार्रवाई की गई है।  

विज्ञापन
gang of thieves arrested by police with five hundred grams gold and fifteen kg silver jewelery
दो ज्वैलर्स समेत पांच गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश - फोटो : अमर उजाला
खुद को बताता था नेटवर्क कंपनी का कर्मचारी
अरवेंद्र खुद को नेटवर्क कंपनी का कर्मचारी बताकर कमरा किराए पर लेता था। रात में वह अच्छे कपड़े और लैपटॉप वाला बैग टांगकर निकलता था, ताकि किसी को शक न हो। बैग में चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार रहते थे। वह शहर में घूम-घूमकर बंद घरों को निशाना बनाता था। इतना ही नहीं, रात में पुलिस के रोकने-टोकने पर अपने पहनावे और बोलचाल से उन्हें भी भ्रमित कर देता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed